18 साल बाद फिर जगी आस, विधानसभा अध्यक्ष के लिए गिरीश गौतम का नाम लगभग तय, सभी विधायक भोपाल रवाना...: REWA NEWS

रीवा। 18 साल बाद विंध्य को फिर विधानसभा अध्यक्ष मिलेगा। रीवा के गिरीश और सीधी से केदारनाथ के नाम आगे चल रहे थे। इसमें से गिरीश गौतम के नाम पर मुहर लगना लगभग तय हो चुका है। 22 फरवरी को हालांकि इस पर अंतिम मुहर भी लग जाएगी। ज्ञात हो कि इस मर्तबा भाजपा सत्ता में वापस लौटी तो विंध्य में खासकर रीवा से किसी राजनेता को बड़ा पद नहीं मिला। कुल मिलाकर उपेक्षा की गई। इससे लोगों में नाराजगी भी है।

Update: 2021-02-21 03:28 GMT

अब इस नाराजगी को पाटने के लिए भाजपा सरकार विधानसभा अध्यक्ष पद विंध्य यानि रीवा या सीधी को दे सकती है। ऐसी कवायद चल रही थी। इसमें दो नाम आगे आए थे। विधानसभा सचिवालय ने चुनाव कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। इस पद के लिए भाजपा के चार बार वरिष्ठ विधायक गिरीश गौतम एवं चार बार के विधायक एवं एक बार सांसद रह चुके केदारनाथ शुला के नाम चर्चा में रहे। इसमें से किसी एक का अध्यक्ष बनना तय था।

कल विंध्य Idol Season 2 का ऑडिशन, ग्रैंड फिनाले विजेता को मिलेगा नगद इनाम, फिल्मी हस्तियां करेंगी सम्मानित : REWA LOCAL NEWS

हालांकि राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अध्यक्ष पद की दौड़ में देवतालाब विधायक गिरीश गौतम का पलड़ा सीधी विधायक केदारनाथ शुला से भारी है। ऐसे में विशेषज्ञों के कयास सही निकल आए हैं। 18 साल बाद फिर से रीवा से ही विधानसभा अध्यक्ष का नाम सामने आ रहा है। सरकार ने गिरीश गौतम के नाम को आगे कर दिया है। अंतिम फैसला 22 का हो जाएगा।

अंततः हटाई गई जय स्तंभ चौराहे में स्थित गोरेलाल की अवैध फल दुकान : REWA LOCAL NEWS

समान तिराहा के निर्माणाधीन ओव्हर ब्रिज से लोहे का पटरा गिरा, 15 वर्षीय बालक घायल : REWA LOCAL NEWS

पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने इन 3 सड़को का किया भूमिपूजन, पढ़िए पूरी खबर : REWA LOCAL NEWS

पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला ने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बेहतर सेवा के लिए सराहा

महंगाई का विरोध, ठेले में मोटर साइकिल रखकर किया पैदल मार्च : REWA LOCAL NEWS 

Similar News