रीवा

कल विंध्य Idol Season 2 का ऑडिशन, ग्रैंड फिनाले विजेता को मिलेगा नगद इनाम, फिल्मी हस्तियां करेंगी सम्मानित : REWA LOCAL NEWS

Aaryan Dwivedi
21 Feb 2021 4:08 AM IST
कल विंध्य Idol Season 2 का ऑडिशन, ग्रैंड फिनाले विजेता को मिलेगा नगद इनाम, फिल्मी हस्तियां करेंगी सम्मानित : REWA LOCAL NEWS
x
रीवा (REWA LOCAL NEWS)। बड़े शहरों की तर्ज पर रीवा शहर भी आगे बढ़ रहा है। इसकी बानगी दिखने लगी है। विंध्य के युवाओं में हर एक क्षेत्र में  प्रतिभा भरी हुई है। उसे निखारने के लिए मंच की जरूरत है। जो नही मिल पा रहा था। युवाओं को अपनी प्रतिभा लोगों तक दिखाने के लिए अन्य बड़े शहरों की ओर रुख करना पड़ता था। लेक़िन अब शहर में धीरे - धीरे बड़े आयोजन होने लगे हैं। 

विंध्य के युवाओं की प्रतिभा को देश और दुनिया के सामनें लाने के लिए अटल जागृति मिशन द्वारा विंध्य आइडल सीज़न 2 ( Idol Season 2 ) हो रहा है। जिसके लिए रविवार सुबह 10 बजे से एसएमएस रिसोर्ट पर ऑडिशन किया जाना है। जिसमे गायन एवं नित्य की विधा में रुचि रखने वाले गायक, कलाकार अपनी प्रतिभा को मंच के माध्यम से देश और दुनिया के सामनें अपने आप को प्रस्तुत कर सकेंगे। ऑडिशन देने के लिए बड़ी संख्या में नित्य एवं गायन में रुचि रखने वालों ने आवेदन किया है।

ज्ञात हो विंध्य आइडल सीजन 1 किया जा चुका था। जिसमें विजेताओं को नगद धन राशि देकर बालीवुड सिंगर अल्ताफ राजा के हाथों से सम्मानित किया गया था। इस बार भी विजेताओं को फिल्मी सितारों के द्वारा पुरुस्कृत किया जाएगा।

Next Story