- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- समान तिराहा के...
रीवा
समान तिराहा के निर्माणाधीन ओव्हर ब्रिज से लोहे का पटरा गिरा, 15 वर्षीय बालक घायल : REWA LOCAL NEWS
Aaryan Dwivedi
21 Feb 2021 2:05 AM IST

x
रीवा (REWA LOCAL NEWS)। शहर के समान थाना अंतर्गत समान तिराहे पर चल रहे ओव्हर ब्रिज निर्माण के बीच शनिवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। ओव्हर ब्रिज में लगा हुआ लोहे का पटरा अचानक नीचे गिर गया और वहां मौजूद 15 वर्षीय एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस घायल को इलाज के लिये संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाई है।

फुल्की खरीदने गया था बालक
परिजनों के मुताबिक समान स्थित ओव्हर ब्रिज के नीचे फुल्की की खरीदी करने पिता-पुत्र गये हुये थे। पिता पैसा देने लगा और उसका पास में ही खड़ा था। इसी बीच लोहे की प्लेट अचानक ऊपर से आ गिरी और बालक लोहे की प्लेट की चपेट में आ गया।
मच गई भगदड़
इस घटना के बाद आसपास मौजूद लोगो में भगदड़ मच गई। घायल के परिजनों का आरोप था कि घायल उनके पुत्र की मदद के लिये कोई भी सामने नही आया। वह लहुलुहान पड़ा रहा। पुलिस इस घटना को लेकर जांच कर रही है।
Next Story