रीवाः बेटे को डॉक्टर बताकर की थी शादी, सच सामने आने के बाद हुआ कुछ ऐसा...

रीवा। शहर के पाण्डेन टोला में रहने वाले एक परिवार ने बेटे को डॉक्टर बता कर शादी किया, लेकिन उनका यह झूठ ज्यादा दिन तक नही चल सका और अब लड़की

Update: 2021-02-16 06:44 GMT

रीवाः बेटे को डॉक्टर बताकर की थी शादी, सच सामने आने के बाद हुआ कुछ ऐसा…

रीवा। शहर के पाण्डेन टोला में रहने वाले एक परिवार ने बेटे को डॉक्टर बता कर शादी किया, लेकिन उनका यह झूठ ज्यादा दिन तक नही चल सका और अब लड़की की शिकायत पर मामले में कार्रवाई की जा रही है।

10 माह पूर्व हुआ था विवाह

बताया जा रहा है कि एमबीए पास लड़की का 10 माह पूर्व मार्च 2020 में रीति रिवाज के तहत विवाह हुआ था। शादी के बाद लड़की को पता चला कि लडका कुछ भी नही करता है। उनका आरोप है कि दहेज के लिये ससुराल वाले उसे लगातार प्रताडित कर रहे थे। जिसके चलते वे थाना में शिकायत करके कानूनी लड़ाई लड़ रहे है।

रीवा को रेलवे ने दी एक और नए ट्रेन की सौगात, लम्बे समय से थी मांग…

लौटाना पड़ेगा दहेज का सामान

लड़की पक्ष के लोगो ने दहेज का सामना वापस लेने के लिये न्यायालय में आवेदन भी दिये थे। न्यायालय के आदेश पर जंहा पुलिस ने दहेज प्रताड़ना मामले में आरोपित महिला के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। वही दहेज का सामान वापस दिलाये जाने की कवायद पुलिस कर रही है। थाना प्रभारी एपी सिंह ने बताया कि सामान वापस कराने के साथ ही सभी को न्यायालय में भी पेश किया जा रहा है।

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Similar News