LOCKDOWN : आज MP के ये क्षेत्रों को खोल सकते है CM SHIVRAJ...

LOCKDOWN : आज MP के ये क्षेत्रों को खोल सकते है CM SHIVRAJ...भोपाल. MP में LOCKDOWN खुलेगा या फिर बढ़ेगा इस पर आज फैसला हो सकता है।

Update: 2021-02-16 06:19 GMT

LOCKDOWN : आज MP के ये क्षेत्रों को खोल सकते है CM SHIVRAJ...

भोपाल. MP में LOCKDOWN खुलेगा या फिर बढ़ेगा इस पर आज फैसला हो सकता है। 14 अप्रैल को LOCKDOWN की अवधि पूरी हो रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि LOCKDOWN को आगे बढ़ाया जा सकता है। लेकिन अभी तक केन्द्र सरकार ने LOCKDOWN बढ़ाने को लेकर कोई संकेत नहीं दिए हैं। दूसरी तरफ MP के सीएम शिवराज सिंह चौहान LOCKDOWN बढ़ाने का इशारा कर चुके हैं।

सिंगरौली में रिलायंस का फ्लाई एश डैम टूटा, कई घरों में भरा मलबा, 5 लोग लापता

मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे पीएम मोदी

PM MODI आज एक बार फिर से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों से LOCKDOWN बढ़ाने या खोलने पर विचार कर सकते हैं। बता दें कि पीएम मोदी इससे पहले भी वीडियो कॉन्प्रेसिंग के जिरए सभी राज्यों के सीएम से चर्चा कर चुके हैं।

विदेशों की सैर करके REWA आए 69 लोग गायब, गाँव में छिपने के आसार…
एमपी में क्या होगा

प्रदेश में LOCKDOWN अगर खुलता है तो प्रदेश में कौन से संस्थान, इलाके, सीमाएं आदि खोलना है इस पर आज सीएम शिवराज सिंह चौहान फैसला कर सकते हैं। LOCKDOWN खोलने की प्रक्रिया कैसी होगी सीएम इसकी भी जानकारी दे सकते हैं। प्रदेश में थ्री लेयर सिस्टम तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी नहीं खुलेंगे। रजिस्ट्री, आबकारी सहित अन्य सरकारी दफ्तर खुल सकते हैं। लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य होगी। स्टेट हाइवे, टूरिज्म स्पॉट, बड़े रेस्टोरेंट, मॉल, सिनेमा घर, बड़े बाजार सहित सभी सार्वजानिक स्थल बंद रहेंगे।

REWA में 12 संदिग्ध आइसोलेट, जमाती कनेक्शन की चर्चा, पढ़िए

ये है प्रस्तावित व्यवस्था पहला जोन: सबसे ज्यादा संक्रमित इंदौर-भोपल में हैं। यहां जरूरी चीजों की खरीदी-बिक्री की छूट रहेगी। सीमाएं सील रहेंगी। जिले में आने के लिए परमिशन लेनी होगी। बाजार बंद रहेंगे।

दूसरा जोन: इस जोन में उन 11 जिलों को रखा जा सकता है, जहां कोरोना के पॉजिटिव केस मिले हैं। सीएम सील रहेंगी। वहीं, सार्वजानिक स्थलों पर भी पाबंदी रहेगी। छोटे उद्योग और कमर्शियल काम शुरू किए जा सकते हैं।

तीसरा जोन: कोरोना पप्रभावित जिलों को छोड़कर बाकि के 39 जिलों को इस जोन में रखा जा सकता है। इन जिलों में पॉजिटिव केस नहीं मिलने के कारण सबसे ज्यादा ढील दी जा सकती है। 

Similar News