रीवा शहर का रतहरा एवं मऊगंज का ग्राम झलवार कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, रीवा ने मऊगंज तहसील के ग्राम झलवार एवं शहर के रतहरा वार्ड में कोरोना संक्रमित मरीज पाये जाने पर संबंधित क्षेत्र

Update: 2021-02-16 06:23 GMT

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, रीवा ने मऊगंज तहसील के ग्राम झलवार एवं शहर के रतहरा वार्ड में कोरोना संक्रमित मरीज पाये जाने पर संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित करने के आदेश जारी किये हैं। जारी आदेश के अनुसार ग्राम झलवार के वार्ड क्रमांक तीन, चार, पांच, सात एवं आठ की परिधि में आने वाले चिन्हित क्षेत्रों एवं रतहरा में तिवारी होटल के पास तथा गोकुल प्रसाद पटेल के घर से होकर राजू पटेल के घर तक को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है। कंटेनमेंट एरिया में आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

रीवा : इन गांवों के कंटेनमेंट एरिया समाप्त किए गए, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

जारी आदेश के अनुसार घोषित किये गये कंटेनमेंट एरिया में निवास करने वाले सभी निवासियों को होम क्वारेंटाइन में रहना होगा। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने के लिए अधिकृत व्यक्तियों के अतिरिक्त सभी का प्रवेश वर्जित होगा। कंटेनमेंट एरिया में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा अन्य स्थानीय कर्मचारियों के दल तैनात किये गये हैं। इनके द्वारा कंटेनमेंट क्षेत्रों के प्रत्येक घर में जाकर निर्धारित प्रपत्र में व्यक्तियों की जानकारी तैयार की जायेगी।

जारी आदेश के अनुसार कंटेनमेंट क्षेत्र के लिए एसडीएम मऊगंज माला त्रिपाठी को इंसिडेंट कमाण्डर बनाया गया है। इन्हें सहयोग देने के लिए राजस्व, पुलिस, जनपद पंचायत, स्वास्थ्य विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तैनात किये गये हैं। कलेक्टर ने कंटेनमेंट क्षेत्र में निर्देशों तथा प्रतिबंधों का कठोरता से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

रीवा के नवागत कलेक्टर इलैया राजा टी ने पदभार ग्रहण किया

जबकि रतहरा के कंटेनमेंट क्षेत्र के लिए एसडीएम हुजूर फरहीन खान को इंसिडेंट कमाण्डर बनाया गया है। इन्हें सहयोग देने के लिए राजस्व, पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तैनात किये गये हैं। कलेक्टर ने कंटेनमेंट क्षेत्र में निर्देशों तथा प्रतिबंधों का कठोरता से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

मुंबई से रीवा आया कोरोना पॉजिटिव युवक कराता रहा झोलाछाप डॉक्टर से इलाज़, मौत होने के बाद…

रीवा में मृत कोरोना संदिग्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, अंतिम संस्कार भी कर दिया, अब पूरा गाँव भी खतरे में

रीवा शहर में कोरोना संक्रमित युवक के संपर्क में आए 6 लोग कोरेंटाइन

सामने आया रीवा राजघराने का एक और वारिस ? सम्पति पर जताया हक़…

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:   FacebookTwitterWhatsAppTelegramGoogle NewsInstagram

Similar News