REWA में CORONA कैदियों का इलाज़ करने वाले डॉक्टरों को किया गया...

REWA में CORONA कैदियों का इलाज़ करने वाले डॉक्टरों को किया गया...REWA : अंतत: REWA को CORONA मरीजों से छुटकारा मिल

Update: 2021-02-16 06:19 GMT

REWA में CORONA कैदियों का इलाज़ करने वाले डॉक्टरों को किया गया...

REWA : अंतत: REWA को CORONA मरीजों से छुटकारा मिल गया। रासुका के आरोपियों को एम्बुलेंस से भोपाल रवाना कर दिया गया। 11 घंटे बाद दोनों भोपाल पहुंच जाएंगे, जहां इलाज होगा। मरीजों के जाने के बाद इलाज करने वाले तीनों डॉटरों को होटल में होम क्वारेंटाइन कर दिया गया है। स्टाफ नर्स और वार्ड वाय भी निगरानी में रखे गए हैं। ज्ञात हो कि सतना से REWA श्याम शाह मेडिकल कॉलेज भेजे गए दो CORONA पॉजिटिव मरीजों को लेने भोपाल से एम्बुलेंस रवाना की गई थी। एम्बुलेंस मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे REWA पहुंच गई थी।

सुखेन्द्र सिंह बन्ना और सिद्धार्थ कुशवाहा पर कार्यवाही पर भड़के अजय सिंह राहुल, कहा..

चार घंटे तक मरीजों को शिफ्ट करने में लगे। कागज वर्क करने और एक अतिरित एम्बुलेंस की व्यवस्था में वत लगा। तैयारियां पूरी होने के बाद दोनों मरीजों को भोपाल के लिए शाम 4 बजे रवाना कर दिया गया है। दोनों एम्बुलेंस मरीजों को लेकर 11 घंटे में भोपाल पहुंच जाएगी। इसके बाद इनका इलाज चिरायु अस्पताल भोपाल में ही होगा। CORONA मरीजों के REWA से जाने के बाद डॉटर सहित मरीजों ने भी राहत की सांस ली है। हालांकि अब उनकी अगली चुनौती मरीजों का इलाज करने वाले डॉटरों को सुरिक्षत बचाना है। सभी को होम क्वारेंटाइन में रखा गया है।

MP: अतिथि विद्वान ने की आत्महत्या, शिवराज सरकार पर नियमित करने का दबाव

सतना में हुई देरी

एम्बुलेंस भोपाल से सोमवार की सुबह ही रवाना हो गई थी। REWA मंगलवार की सुबह 3 बजे तक पहुंचना था। हालांकि सतना में ही देर हो गया। सतना सेंट्रल जेल से कैदियों के कागज लेने के बाद ही एम्बुलेंस को संजय गांधी अस्पताल पहुंचना था। एम्बुलेंस सतना तो समय से पहुंची, लेकिन वहां से REWA आने से ही करीब 7-8 घंटे लग गए। एक और एम्बुलेंस भेजी गई : भोपाल से दोनों CORONA पॉजिटिव मरीजों को लाने के लिए एक ओमनी वैन एम्बुलेंस भेजी गई थी। एक एम्बुलेंस में दोनों कैदियों को नहीं भेजा जा सकता था। हाईकोर्ट के आदेश के कारण REWA से भी एक एम्बुलेंस 108 की गई। दोनों एम्बुलेंस में अलग अलग कैदियों को यहां से रवाना किया गया। एम्बुलेंस के साथ REWA से पुलिस वैन भी रवाना की गई।

Kamalnath का यह दांव, कही SHIVRAJ सरकार को चित न कर दे

सुबह खत्म हो गया था पेट्रोल

भोपाल से आई एम्बुलेंस का ईधन खत्म हो गया था। सुबह प्रशासन के पास ईधन के इंतजाम करने के लिए फोन पहुंचा। आनन फानन में जिम्मेदारी प्रशासन ने सीएमएचओ को सौंपी। सीएमएचओ ने ओमनी वैन में 20 लीटर पेट्रोल की व्यवस्था कराई। इसके बाद ही यहां से एम्बुलेंस आगे के लिए रवाना हो पाई।

अधिकारी बेसुध थे

ताज्जुब है कि प्रशासनिक अधिकारियों को CORONA मरीज की मौजूदगी का पता ही नहीं था। उन्हें इस बात की जानकारी ही नहीं थी कि उन्हें लेने आने वाले एम्बुलेंस मंगलवार की सुबह तक पहुंची भी नहीं है। वह रात में ही भोपाल रवाना होने का अंदाजा लगा रहे थे। जब भोपाल से ईधन के इंतजाम कराने की फोन पहुंचा तब अधिकारी होश में आए।

Similar News