BIG NEWS: REWA में मिला एक और CORONA पॉजिटिव, संख्या हुई तीन

BIG NEWS: REWA में मिला एक और CORONA पॉजिटिव, संख्या हुई तीनरीवा। CORONA पॉजिटिव मरीज की संख्या REWA में बढ़कर तीन हो गई है। पॉजिटिव मरीज

Update: 2021-02-16 06:21 GMT

BIG NEWS: REWA में मिला एक और CORONA पॉजिटिव, संख्या हुई तीन

रीवा। CORONA पॉजिटिव मरीज की संख्या REWA में बढ़कर तीन हो गई है। पॉजिटिव मरीज रहने वाला सतना जिला कोटर का है। महाराष्ट्र से बस से रीवा आया था। यहां स्क्रीनिंग के बाद जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। शनिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य महकमा और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार 8 मई को महाराष्ट्र से सतना जिला के कोटर निवासी 25 वर्षीय नरेन्द्र कुशवाहा को भी बस से रीवा लाया गया था। यहां पहुंचने के बाद मार्तण्ड स्कूल में स्क्रीनिंग की गई थी। स्क्रीनिंग में नरेन्द्र संदिग्ध पाया गया था। इसके बाद इसे जिला चिकित्सालय में ही आईसोलेट कर दिया गया था।

डॉक्टर सुसाइड केस: पुलिस ने आरोपी आप विधायक प्रकाश जारवाल और सहयोगी कपिल नागर को गिरफ्तार किया

नरेन्द्र का सेम्पल लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। जांच रिपोर्ट शनिवार रात आई तो सभी के होश उड़ गए। नरेन्द्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिला अस्पताल में एलर्ट जारी कर दिया गया है। संभव है कि पॉजिटिव मरीज को जिला अस्पताल से संजय गांधी अस्पताल शिफ्ट कर दिया जाएगा।

संपर्क में आने वालों को तलाशा जाएगा

पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद अब उस बस की तलाश की जाएगी जिससे वह महाराष्ट्र से रीवा आया था। इसके अलावा उसकी सीट के आगे और पीछे कौन कौन लोग बैठे थे। उनका भी पता लगाया जाएगा। जांच के दौरान मार्तण्ड स्कूल में उसके संपर्क में कौन कौन आया था। इनकी जानकारी निकाली जाएगी। संपर्क में आने वालों को भी क्वारेंटाइन किया जाएगा। इतना ही नहीं उनकी सेम्पलिंग भी की जाएगी। इसके अलावा जिला अस्पताल में इनका इलाज करने वाले भी जांच के दायरे में आएंगे।

SHIVRAJ सरकार का ऐलान, अब MP की जनता यहाँ जमा कर सकेगी बिजली का बिल

ऐसे में तो संक्रमण रोकना मुश्किल होगा :

जिस तरह से बाहर से श्रमिक आ रहे हैं और पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। इस तरह से तो संक्रमण रोकना ही मुश्किल हो जाएगा। 8 मई को महाराष्ट्र से युवक रीवा आया था। उसके संपर्क में आए कई लोग घर जा चुके हैं। घरों में उनके संपर्क में भी कई लोग आए होंगे। ऐसे में यदि वायरस ने असर दिखाया तो अब तक कोरोना का संक्रमण कई लोगों को अपनी चपेट में ले चुका होगा।

[Ssignoff]

Similar News