प्रमोद कुमार शर्मा बने आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता

रीवा निवासी प्रमोद कुमार शर्मा को आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया। संगठन विस्तार के साथ प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली।

Update: 2026-03-13 16:06 GMT

रीवा/भोपाल। आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा निर्णय लेते हुए रीवा निवासी प्रमोद कुमार शर्मा को पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता (मध्यप्रदेश) नियुक्त किया है। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश प्रभारी द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।

नियुक्ति के बाद प्रमोद कुमार शर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए केवल एक पद नहीं बल्कि प्रदेश की जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में किसान, मजदूर, युवा और आम नागरिक जिन समस्याओं से जूझ रहे हैं, उन्हें प्रमुखता से उठाना और जनता के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के मूल सिद्धांत ईमानदारी, पारदर्शिता और जनहित की राजनीति को आगे बढ़ाते हुए वे प्रदेश में पार्टी की नीतियों और विचारों को जनता तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।

प्रमोद कुमार शर्मा की इस नियुक्ति पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की विचारधारा व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचेगी।

Tags:    

Similar News