MP : किसानों के लिए खुशखबरी, इस वर्ष गेहूं से पहले शुरू हो जायेगी चना, राई, मसूर की..

भोपाल / Mp News: कृषि मंत्री ने किसानो को यह जानकारी देते हुए घोषणा की है कि इस वर्ष गेहूं से पहले चना, मसूर, तथा राई की खरीदी सरकार करेगी।

Update: 2021-02-16 06:46 GMT

MP : किसानों के लिए खुशखबरी, इस वर्ष गेहूं से पहले शुरू हो जायेगी चना, राई, मसूर की..

भोपाल / Mp News : कृषि मंत्री ने किसानो को यह जानकारी देते हुए घोषणा की है कि इस वर्ष गेहूं से पहले चना, मसूर, तथा राई की खरीदी सरकार करेगी। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि इसके फेसले पर मुख्यमंत्री ने अपनी अनुमति दे दी है। इस वर्ष चने की खरीदी 15 मार्च से विपणन संघ करेगा।

कृषि मंत्री का कहना था कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि चना, मसूर, तथा राई की खरीदी देर से शुरू होती थी। जब्कि यह फासल पहले आ जाती है। उनका कहना था कि असिंचित क्षेत्रो में इस तरह की फसल छोटे किसानों द्वारा बोई जाती है। ऐसे में फसल जल्दी आ जाती है और खरीदी देर से शुरू होने पर व्यापारी इसका लाभ उठाते हैं और सस्ते में खरीदी करते हैं। किसान घाटे में चला जाता है।

श्री पटेल ने कहा कि किसानों केा वह घाटा नही होने देंगे। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जानकारी होते ही खरीदी जल्दी शुरू करने के लिए कह दिया। चना, मसूर, तथा राई खरीदी के लिए सोमवार से पंजीयन शुरू कर दिया जायेगा।

यहाँ क्लिक करें : 35-65% off on Sportswear Adidas, Reebok, Puma and more

यह भी पढ़े : MP Local Body Elections : नगरीय निकाय चुनावों में युवा चेहरों पर दांव खेलेगी BJP, जानिए वजह…

असंतुष्टों के लिए एक और लालीपाप, ऐसे देंगे मंत्री का दर्जा : MP NEWS

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Similar News