मध्यप्रदेश

MP Local Body Elections : नगरीय निकाय चुनावों में युवा चेहरों पर दांव खेलेगी BJP, जानिए वजह...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:46 AM GMT
MP Local Body Elections : नगरीय निकाय चुनावों में युवा चेहरों पर दांव खेलेगी BJP, जानिए वजह...
x
MP Local Body Elections / भोपाल। आने वाले नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा (BJP) युवा चेहरों पर दांव खेलने की तैयारी कर रही है। नगरीय निकाय चु

MP Local Body Elections / भोपाल। आने वाले नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा (BJP) युवा चेहरों पर दांव खेलने की तैयारी कर रही है। नगरीय निकाय चुनावों के लिए आलाकमान ने सभी जिलों में संगठन पदाधिकारियों को जिम्मा सौंप दिया है।

जिलाध्यक्षों की बैठक में BJP ने साफ किया है कि इस बार नगरीय निकाय चुनावों (MP Local Body Elections) में युवा चेहरों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए निर्विवादित चेहरों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर उन्हें फ्रंट लाईन में खड़े करने की जिम्मेदारी भी पार्टी ने संगठन पदाधिकारियों को दी है।

मध्यप्रदेश से अलग फिर विंध्य प्रदेश को अस्तित्व में लाना चाहते हैं BJP MLA, जानिए क्या रहा है इसका इतिहास…

महापौर से लेकर पार्षद लेवल तक ज्यादा से ज्यादा युवा उम्मीदवारों को टिकट देने की रणनीति बनाई गई है। बता दें प्रदेश में 16 नगर निगम, 98 नगरपालिका एवं 294 नगर परिषदों में चुनाव प्रस्तावित है।

MP Local Body Elections : नगरीय निकाय चुनावों में युवा चेहरों पर दांव खेलेगी BJP, जानिए वजह...

पार्टी सूत्रों की माने तो सभी जिले के संगठन पदाधिकारियों को 30 से 45 वर्ष तक के निर्विवादित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को चिन्हित करने की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी चाहती है कि ऐसे युवाओं को फ्रंट लाईन में लाने से दो दशक तक का नेतृत्व तैयार हो। युवा चेहरा नई सोच और नई ऊर्जा के साथ काम करने में सक्षम होगा साथ ही सामाजिक आकांक्षाओं को पूर्ण करने में समर्थ होगा। यही वजह रही होगी कि पार्टी ने मंडल अध्यक्षों के चुनाव लड़ने की आयु सीमा 40 वर्ष तक कर दी थी।

कटा हाथ मिलने से मचा हड़कम्प, शेष अंग की तलाश जारी : Satna News

कर्मचारियों का आरोप, TRS कॉलेज प्राचार्य ने नौकरी से निकाला, यह है वजह…

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story