MP में दनादन ठीक हो रहे CORONA मरीज, रिकवरी में दूसरे नंबर पर...

MP में दनादन ठीक हो रहे CORONA मरीज, रिकवरी में दूसरे नंबर पर...MP. मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से राहत भरी खबर मिल रही है।

Update: 2021-02-16 06:21 GMT

MP में दनादन ठीक हो रहे CORONA मरीज, रिकवरी में दूसरे नंबर पर...

MP. मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से राहत भरी खबर मिल रही है। यहां पर मरीजों की तदाद में कमी आई है। बुधवार देर रात आई 556 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में मात्र 18 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अर्थात पॉजिटिव मरीज मिलने का दर है मात्र 3.23 फीसदी है। हालांकि अब भी लगभग 600 सैंपल पेंडिग है, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।

रीवा: मुंशी से शहर तक छोड़ने के लिए कहा, बात नहीं बनी तो आरक्षक ने वाहनों को रुकवाकर जाम लगवा दिया

अब तक 83 लोगों की मौत

इंदौर में अब तक कोरोना से संक्रमित मरीजों की 1681 तक पहुंच गई है, वहीं मृतकों की संख्या 83 हो गई है। वहीं अब भी लगभग 1021 मरीजों का इलाज शहर के अन्य अस्पतालों में चल रहा है। अगर पिछले 24 घंटे के आंकड़ों पर गौर करें तो 1174 मरीजों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 556 सैंपल की जांच की गई है, इनमें से 538 मरीजों में कोरोना नहीं है।

हज़ारों श्रमिकों को लेकर Pune से Rewa के लिए रवाना हुई Shramik Special Train

रिकवरी के मामले में दूसरे नंबर पर इंदौर

वहीं कोरोना से संक्रमित मरीजों के ठीक होने का दर देखा जाए तो इंदौर देश में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। यहां कि रिकवरी रेट 37.35 है, जबकि जयपुर का 41.52 है। वहीं पूरे देश का रिकवरी रेट 28.89 है। इंदौर में अब तक 631 मरीज स्वस्थ हो कर घर लौट गए हैं। बुधवार को सबसे ज्यादा 134 मरीजों को शहर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया।

अब तक मरीजों की संख्या 3138

मध्य प्रदेश में बुधवार को CORONA संक्रमण के 89 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 संक्रमितों का आंकड़ा 3138 पर पहुंच गया है। वहीं राज्य में नौ और व्यक्तियों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 185 पर पहुंच गया है।

[signoff]

Similar News