मध्यप्रदेश

हज़ारों श्रमिकों को लेकर Pune से Rewa के लिए रवाना हुई Shramik Special Train

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:21 AM GMT
हज़ारों श्रमिकों को लेकर Pune से Rewa के लिए रवाना हुई Shramik Special Train
x
आज शाम एक और Train Pune से Rewa के लिए रवाना की गई है। यह भी Shramik Special Train है। इसमें रीवा समेत प्रदेश भर के हज़ार श्रमिकों के आने की खबर है। 

आज शाम एक और Train Pune से Rewa के लिए रवाना की गई है। यह भी Shramik Special Train है। इसमें रीवा समेत प्रदेश भर के हज़ार श्रमिकों के आने की खबर है।

मिली जानकारी के अनुसार आज 7 मई दिन गुरुवार को एक Shramik Special Train Maharashtra के Pune से Rewa के लिए रवाना की गई है। यह कल शुक्रवार 8 मई को मध्यप्रदेश के हज़ारों श्रमिकों को लेकर सुबह 11 बजे रीवा पहुंचेगी। इसके पहले मंगलवार को मुंबई से 1300 श्रमिकों के साथ एक ट्रैन रीवा भेजी गई थी, जो बुधवार को रीवा पहुंची थी।

रेलवे बोर्ड की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि पुणे से रीवा ट्रेन एंड-टू-एंड आधार पर चलेगी और इसमें कोई वाणिज्यिक ठहराव नहीं होगा।

जून-जुलाई में चरम पर जा सकती है COVID-19 से फैली महामारी : AIIMS

ट्रेन में 54 की क्षमता वाले कोच में 1,100 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी।

चार सामान्य कोच प्रत्येक में अधिकतम 40 व्यक्तियों को बिठाएंगे।

फंसे हुए प्रवासी कामगारों के लिए मध्य रेलवे की विशेष श्रमिक ट्रेन पुणे से मध्य प्रदेश में रीवा के लिए 7 मई गुरुवार शाम 5 बजे पुणे के पास उरुली स्टेशन से रवाना हो चुकी है। जो कि 8 मई शुक्रवार को सुबह 11 बजे रीवा स्टेशन पर पहुचेगी।

रेलवे बोर्ड की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि ट्रेन एंड-टू-एंड आधार पर चलेगी और इसमें कोई वाणिज्यिक ठहराव नहीं होगा,यानी पुणे एवं रीवा के बीच कोई भी ठहराव नही होगा।

मध्यप्रदेश में उद्योग धंधों को बड़ी राहत, शिवराज सरकार ने कई अहम कानूनों में किए बदलाव

रेलवे के एक अधिकारी ने रीवा रेल यात्री संघ के संयोजक प्रकाश शिवनानी को बताया है कि केवल पंजीकृत प्रवासियों को ही ट्रेन में चढ़ाया जाएगा।

ट्रैन के रीवा पहुचने के बाद ट्रैन में सवार पंजीकृत श्रीमिको को उनके गंतव्य स्थान जैसे सतना,कटनी,जबलपुर, सीधी,शहडोल, सिंगरौली तक बसों से पहुँचाया जाएगा।

यात्रियों से सामाजिक दूरी के मानदंडों को बनाए रखने की आवश्यक रूप से हिदायतें दी गयी है।

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story