दुखी हुए CM SHIVRAJ, केंद्रीय नेतृत्व ने रिजेक्ट की लिस्ट, पढ़िए पूरी खबर

दुखी हुए CM SHIVRAJ, केंद्रीय नेतृत्व ने रिजेक्ट की लिस्ट, पढ़िए पूरी खबर भोपाल. कई दिनों से चल रहे मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर

Update: 2021-02-16 06:25 GMT

दुखी हुए CM SHIVRAJ, केंद्रीय नेतृत्व ने रिजेक्ट की लिस्ट, पढ़िए पूरी खबर

भोपाल. कई दिनों से चल रहे मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर मध्यप्रदेश से लेकर दिल्ली तक चर्चा रही. CM SHIVRAJ दिल्ली से तीसरे दिन मंगलवार सुबह भोपाल लौट आए हैं। सूत्रों की मानें तो चौहान के प्रस्तावित मंत्रिमंडल की सूची को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने रिजेक्ट कर दिया है। इसके साथ नए नामों को लेकर कवायद तेज हो गई है। 

रीवा कलेक्टर इलैयाराजा टी ने कहा – ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार करें

कांग्रेस सिंधिया को बनाना चाहते थे उप मुख्यमंत्री

मिली जानकारी के मुताबिक जब कांग्रेस सरकार बनी थी तब हाईकमान ने प्रदेश में सरकार बनते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने उप मुख्यमंत्री बनने का प्रस्ताव रखा था। सिंधिया ने अपने समर्थक तुलसी सिलावट को उप मुख्यमंत्री बनाने के लिए कह दिया था। पार्टी हाईकमान ने सिंधिया के इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया था। ऐसे में सिंधिया का धीरे-धीरे कांग्रेस से मोहभंग हुआ और उन्होंने 9 मार्च को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अगले ही दिन भाजपा ज्वॉइन कर ली। उनके समर्थन में 22 विधायकों ने भी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। बाद में 20 मार्च 2020 को कांग्रेस सरकार गिर गई।

चक्रव्यूह में फंस गए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री SHIVRAJ SINGH CHAUHAN, पढ़िए

सरकार बनाने से पहले दो डिप्टी सीएम का फॉर्मूला तय हुआ था सूत्रों का कहना है कि इससे पहले सिंधिया और भाजपा नेताओं के बीच एक फॉर्मूला तय हुआ था। उसके अनुसार, सिंधिया खेमे से तुलसी सिलावट और भाजपा से नरोत्तम मिश्रा को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। अब सिंधिया चाहते हैं कि भाजपा अपना वादा निभाते हुए तुलसी सिलावट को उप मुख्यमत्री बनाए। अगर भाजपा तुलसी सिलावट को उप मुख्यमत्री बनाती है तो संतुलन साधने के लिए नरोत्तम मिश्रा को भी डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। [signoff]  

Similar News