देवास में इमारत ढही, 9 लोगों को मलवा से निकाला, कईं लोगों को दबे होने की आशंका

देवास में इमारत ढही, 9 लोगों को मलवा से निकाला, कईं लोगों को दबे होने की आशंका देवास मध्यप्रदेश में देवास शहर के लालगेट इलाके

Update: 2021-02-16 06:29 GMT

देवास में इमारत ढही, 9 लोगों को मलवा से निकाला, कईं लोगों को दबे होने की आशंका

देवास ( विपिन तिवारी) : मध्यप्रदेश में देवास शहर के लालगेट इलाके के पास मंगलवार शाम को 2 मंजिली आवासीय इमारत अचानक ढह गई। इस दो मंजिला मकान में तीसरे मंजिल पर एक अस्थाई शेड भी बना था। देवास के पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह ने बताया कि बचावकर्मियों ने अब तक मलबे में दबे 9 लोगों को बाहर निकाल लिया है और उन्हें अस्पताल भेजा गया है।

रीवा: साल से न्याय के लिए भटक रही इन्द्रकली साकेत, चार कलेक्टर बदल गए अभी तक नही मिला न्याय, कलेक्टर ने जनसुनवाई में न्याय का भरोसा दिलाया

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मलबे के नीचे और भी लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर नगर निगम और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है और जेसीबी मशीन से मलबा हटाया जा रहा है। यह मकान आरा मशीन संचालक ज़ाकिर शेख की थी। इस मकान में चार भाईयों का अलग-अलग परिवार रहता था। मकान जर्जर अवस्था में था। हालांकि, इससे पहले प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि यह 3 मंजिला इमारत थी और यह 3 भाइयों की थी और वे अपने परिवारों के साथ इसमें रहते थे।

मध्यप्रदेश के लिए शिवराज ने खोली लॉटरी, इन योजनाओ के लिए बहाएँगे पैसे….

रीवा में कोरोना का कहर जारी, 9 पॉजिटिव फिर मिले जिनमे दो बंदी भी शामिल…

मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा मेरी भी सुनो, विंध्य से होना चाहिए स्पीकर.

[signoff]

Similar News