
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- 205 रुपये होगा रीवा से...
205 रुपये होगा रीवा से इतवारी तक जनरल कोच का किराया : TRAIN NEWS

205 रुपये होगा रीवा से इतवारी तक जनरल कोच का किराया : TRAIN NEWS
रीवा (TRAIN NEWS) । रीवा से नैनपुर- गोंदिया होते हुए इतवारी नागपुर के लिए ट्रेन रविवार से पटरी पर दौड़ेगी। यह ट्रेन सप्ताह में तीन रीवा से नागपुर के बीच चक्कर लगायेगी। इस बाबत पश्चिम मध्य रेलवे ने सूचना जारी कर दी है। रेलवे बोर्ड ने इस रेलमार्ग में ट्रेन चलाने की स्वीकृति दे दी है। इस टे्रन के रैक भी तुर्की स्टेशन पहले ही पहुंच चुके थे, जिन्हें अब रीवा स्टेशन लाया गया है।
रविवार को शाम साढ़े 4 बजे वर्चुअल माध्यम से रेल मंत्री टे्रन को हरी झण्डी दिखायेंगे। बताया गया कि इस टे्रन में 20 कोच होंगे। टे्रन के जनरल कोच में रीवा से इतवारी तक सफर करने का किराया 205 रूपये प्रतियात्री होगा। इसी तरह स्लीपर कोच में 345 रूपये व थर्ड एसी कोच किराया 940 रूपये प्रतियात्री निर्धारित किया गया है। नागपुर-इतवारी के लिए रीवा से टे्रन सतना, कटनी, जबलपुर, नैनपुर, गोंदिया होते हुए जायेगी।
रीवा में बेख़ौफ़ हुए अपराधी, दिनदहाड़े शिक्षक और उनके साथी पर जानलेवा हमला : REWA NEWS
यह एक्सप्रेस ट्रेन नागपुर, इतवारी से शाम साढ़े 6 बजे चलकर सुबह साढ़े 8 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, रीवा से शाम 5.20 बजे टे्रन रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 7.25 बजे इतवारी स्टेशन पहुंचेगी। गौरतलब है कि पमरे की क्षेत्रीय रेल सलाहकार समिति की पिछली कई बैठकों में नागपुर व मुबई के लिए प्रतिदिन टे्रन चलाये जाने की मांग उठाई जाती रही। इसमें से अब नागपुर के लिए नई टे्रन चलाने की मांग पूरी होती दिख रही है।
अंततः हटाई गई जय स्तंभ चौराहे में स्थित गोरेलाल की अवैध फल दुकान : REWA LOCAL NEWS
समान तिराहा के निर्माणाधीन ओव्हर ब्रिज से लोहे का पटरा गिरा, 15 वर्षीय बालक घायल : REWA LOCAL NEWS
पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने इन 3 सड़को का किया भूमिपूजन, पढ़िए पूरी खबर : REWA LOCAL NEWS




