भोपाल

भोपाल में Love Jihad का एक और मामला, राज प्रजापति बन इमरान खान ने रचाई थी शादी : Bhopal News Update

Aaryan Dwivedi
18 Feb 2021 10:18 PM GMT
भोपाल में Love Jihad का एक और मामला, राज प्रजापति बन इमरान खान ने रचाई थी शादी : Bhopal News Update
x
भोपाल (Bhopal News Update)। प्रदेश की राजधानी में एक बार फिर लव जिहाद (Love Jihad ) का मामला सामने आया है। जिसमें आरोपी युवक ने चार वर्ष पहले राज प्रजापति बनकर युवती से विवाह किया था और बाद में उसे दहेज के लिए परेशान करने लगा। जिसका मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। वही महिला ने बताया कि शादी के बाद उसे पता चला था कि उसका नाम राज प्रजापति नही इमरान खान है। 

जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व उक्त मामले की पेशी में आये राज प्रजापति उर्फ इमरान खान ने पत्नी को धमकाते हुए कहा था कि अगर धर्म परिवर्तन नही किया तो जान से मार दूंगा। इस पर महिला ने एमपी नगर थाने में शिकायत की थी। एमपी नगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर शादी के 4 साल बाद धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

रीवा में बारिश के आसार तो सतना में झमाझम

मामले के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार इंद्रपुरी की रहने वाली एक 27 वर्ष की महिला का प्रेम विवाह वर्ष 2016 में विदिसा निवासी इमरान खान उर्फ राज प्रजापति से हुआ। लेकिन शादी के बाद उसे पता चला कि वह दूसरे धर्म का है और उसका नाम राज नही इमरान खान है। इसके बाद महिला और इमरान के बीच तकरार बढने लगा। वही बताया गया कि इमरान धर्म बदलने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा।

महिला ने प्रताडना की शिकायत दो वर्ष पूर्र थाने में दर्ज करवाई थी जिसका प्रकरण अभी भी चल रहा है। वहीं 15 फरवरी 2021 को पेशी में महिला से इमरान ने मारपीट करते हुए धर्म परिवर्तन के लिए कह रहा था। जिस पर महिला ने थाने में मामले की शिकायत दो दिन बाद 18 फरवरी को की। जिस पर पुलिस ने नए कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में नाबालिग से दुष्कर्म! हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

MP में कांग्रेस विधायक निलय डागा के यहां आयकर का छापा, टैक्स चोरी की शिकायत पर हो रही है कार्रवाई

Sidhi Bus Accident / 'मेरे आँखों के सामने डूबती जा रही थी बस पर मैं कुछ न कर सका, देखते ही देखते सब ख़त्म हो गया' : प्रत्यक्षदर्शी की दर्दनाक कहानी

Sidhi Bus Accident के बाद फिर एक बस हादसा, 10 यात्री ...: MP News Update

भोपाल : देर रात बंद फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव, खाली करवाया गया गांव....

Next Story