मध्यप्रदेश

भोपाल : देर रात बंद फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव, खाली करवाया गया गांव....

Aaryan Dwivedi
17 Feb 2021 8:14 PM GMT
भोपाल : देर रात बंद फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव, खाली करवाया गया गांव....
x
भोपाल / Bhopal News: भोपाल के अचारपुरा क्षेत्र के लोगों को एक बार फिर भोपाल गैसे त्रासदी की याद आ गई। मंगलवार की रात अचानक ही लोगों को घुटन के साथ आँखों में जलन जैसा महशूस होने लगा। रात होने की वजह से पहले तो किसी को कुछ समझ मे नहीं आ रहा था। लेकिन बाद में पता चला कि अचारपुरा क्षेत्र में एक वर्ष से बंद पडी फैक्ट्री से गैस का रिसाव हो रहा है।

भोपाल : देर रात बंद फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव, खाली करवाया गया गांव....

भोपाल / Bhopal News: भोपाल के अचारपुरा क्षेत्र के लोगों को एक बार फिर भोपाल गैसे त्रासदी की याद आ गई। मंगलवार की रात अचानक ही लोगों को घुटन के साथ आँखों में जलन जैसा महशूस होने लगा। रात होने की वजह से पहले तो किसी को कुछ समझ मे नहीं आ रहा था। लेकिन बाद में पता चला कि अचारपुरा क्षेत्र में एक वर्ष से बंद पडी फैक्ट्री से गैस का रिसाव हो रहा है। लोगों को इस बात की जानकारी जैसे ही हुई इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। आनन-फानन में जिले का प्रशासनिक अमला नगर निगम के दस्ते के साथ पहुंचा और गांव के लोगो को सुरक्षित स्थान पर निकालकर ले गये हैं। वही मौके पर पहुंचे भोपाल कलेक्टर ने फैक्ट्री मालिक को नोटिस जारी कर दिया है।

जानकारी के अनुसार अचारपुरा क्षेत्र में एक वर्ष से बंद फैक्ट्री में मंगलवार की रात अचानक से अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। गैस के रिसाव से फैक्ट्री के नजदीकी गांव परेवाखेडा गांव के लोगों को बेचैनी के साथ आंखों में जलन होने लगी। बताया जाता है कि गांव के 20 लोग काफी परेशान हो गये। ऐसे में इसकी जानकारी प्रशासन को दी गई।

बताया जाता है कि इसकी जानकारी होने पर नगर निगम के दस्ते के साथ दमकल को बुलाया गया। एक ओर जहां गांव के लोगों को निकाल कर दूर आंगनवाडी तथा स्कूल में रखा गया। वही दमकल कर्मियों ने गांव में पानी का छिडकाव कर त्रासदी कम करने में जुट गया। फैक्ट्री में भी दमकल के द्वारा पानी डाला गया। वही असहज महशूस कर रहे लोगों को कई को अस्पताल भेजवाया गया।

घटना के सम्बंध में बताया गया कि बंद फैक्ट्री के अमोनिया टैक का बाल्ब खुला होने से गैस का रिसाव होने लगा। यह फैक्ट्री प्रबंधन की घोर लापरवाही मानते हुए कलेक्टर अविनाश लवानिया ने नोटिस जारी किया। वहीं बताया गया है कि प्रशासन ने फायर फाइटर्स की मदत से बाल्ब बंद करवाया। जानकारी मिली है कि बीएचईएल के जानकारों की मदद से अमोनिया टैक को खाली करवाय जायेगा।

Next Story