CM SHIVRAJ ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दी 7-7 लाख रूपये की सहायता राशि और भावुक होकर कह डाली ये बात : Sidhi News Update 

Sidhi News Update: सीधी जिले में सरदा पटना गांव में 16 फरवरी को भीषण बस दुर्घटना में 50 यात्रियों की मौत हो गई थी। CM SHIVRAJ SINGH ने सीधी जिले के विभिन्न गांवों का दौरा करके दुर्घटना में मृतकों के घर जाकर उनके परिजनों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना पीडि़तों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता दी जायेगी। दुख की इस घड़ी में हम सब दुर्घटना पीडि़तों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में 7-7 लाख रूपये के चेक प्रदान किये। 

Update: 2021-02-17 19:10 GMT

मुख्यमंत्री भोपाल से विमान से प्रस्थान कर दोपहर 1.15 बजे हवाई पट्टी रीवा पहुंचे। रीवा से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे सीधी जिले के रामपुर नैकिन पहुंचे। मुख्यमंत्री बस दुर्घटना के शिकार अथर्व गुप्ता के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक श्री गुप्ता के परिजनों को सांत्वना दी। रामपुर नैकिन में मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जाकर दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की कुशलक्षेम जानी। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना पीडि़तों के समुचित उपचार के निर्देश दिये।

SIDHI BUS ACCIDENT / सीधी पहुंचे CM SHIVRAJ पर फूटा लोगों का गुस्सा, बोलें - सस्पेंड नहीं, जिम्मेदारों को बर्खास्त करिए

स्वास्थ्य केन्द्र में उपचाररत विभा प्रजापति की कुशलक्षेम पूछी तथा दुर्घटना में उनके भाई दीपू प्रजापति की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने रामपुर नैकिन में ही दुर्घटना में मृत विमला द्विवेदी के घर जाकर उनके परिजनों से भेट की। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से चुरहट पहुंचे। मुख्यमंत्री ने चुरहट के रामनगर मोहल्ले में दुर्घटना में मृत श्यामलाल साकेत के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने मृतक की पत्नी शांति साकेत, पुत्री कल्पना साकेत, पुत्र आकाश साकेत तथा आशीष साकेत को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा का पूरा प्रबंध सरकार करेगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री ग्राम पचोखर पहुंचे। यहां उन्होंने मृतका खुशबू पटेल के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने ग्राम पडरिया में मृतक अनिल पटेल तथा ग्राम कुकड़ीझर में मृतक अमरज्योति साकेत के घर जाकर उनके परिजनों को सांत्वना दी। 

मुख्यमंत्री के भ्रमण के समय राज्यमंत्री पिछड़ावर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण एवं ग्रामीण विकास रामखेलावन पटेल, सांसद सीधी श्रीमती रीति पाठक, विधायक सीधी केदारनाथ शुक्ला, विधायक चुरहट शरदेन्दु तिवारी,  इन्द्रशरण सिंह, श्री सुभाष सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधिगण उनके साथ रहे। मुख्यमंत्री जी के साथ रीवा संभाग के कमिश्नर राजेश कुमार जैन, आईजी उमेश जोगा, डीआईजी अनिल सिंह कुशवाह, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत तथा अन्य अधिकारी उनके साथ रहे। 

SIDHI BUS ACCIDENT UPDATE : गैरों का जीवन बचाने ठंडे पानी में कूदी थी 16 वर्ष की शिवरानी, सीधी पहुंचे मुख्यमंत्री...

मजदूरों पर गिरा रेत का टीला, 3 लोगों की मौत, मौके पर पहुंचा प्रशासन | MP NEWS

मध्यप्रदेश में तेजी से बढ़ने वाली है ठंड, यह है बड़ी वजह...: MP Weather Update

मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायक के प्रतिनिथि की हत्या | CRIME NEWS

गर्भवती महिला को दी गई तालिबानी सजा, बच्चे को कंधे में बैठा कर पैदल चलवाया, पत्थर बरसाए, डंडे भी मारे..: MP CRIME NEWS

Similar News