रीवा / तीसरे दिन मिला नदी में डूबे युवक का शव, NDRF की टीम ने तलाशा
रीवा. बिछिया नदी में डूबे युवक का तीन दिन बाद बनारस की NDRF टीम ने शव बरामद कर लिया है. बताया गया कि रोहित उर्फ रज्जन पिता उमाशंकर 15 वर्ष निवासी बडख़ड़ा थाना चुरहट हाल निवास कुठुलिया थाना बिछिया तीन दिन पूर्व नदी में नहाने के दौरान डूब गया था, जिसका शव मंगलवार को मिला है. दो दिनों से नदी में लगातार की गई तलाश में बनारस की एनडीएआरएफ टीम की भी मदद ली गई. टीम ऑक्सीजन गैस सिलेण्डर लेकर नदी में उतरी और गहराई से शव को बाहर निकाला.

यह भी पढ़ें : रीवाः भाई की रोक-टोक बहन को लगी नागवार, छोटी पुल पर चढ़कर नदी में लगा दी छलांग...
बताया गया कि किशोर का पिता कुठुलिया में सब्जी का ठेला लगाकर परिवार की जीविका चलाता है. किशोर तीन दिन पूर्व रोज की तरह बिछिया नदी में नहाने गया था और गहरे पानी में समा गया था. बच्चे के डूबते ही पुलिस ने रेस्यू अभियान चलाया और दो दिनों तक तलाश की गई. लेकिन जब किशोर नहीं मिला तो बनारस की एनडीआरएफ की टीम की मदद ली गई.