कलेक्ट्रेट में पदस्थ 2 बाबुओं ने खेला ऐसा खेल की कभी आपने सोचा न होगा, खुद के खाते में कर लिया 2 करोड़ ट्रांसफर फिर...

कलेक्ट्रेट में पदस्थ 2 बाबुओं ने खेला ऐसा खेल की कभी आपने सोचा न होगा, खुद के खाते में कर लिया 2 करोड़ ट्रांसफर फिर...

Update: 2021-02-16 06:43 GMT

कलेक्ट्रेट में पदस्थ 2 बाबुओं ने खेला ऐसा खेल की कभी आपने सोचा न होगा, खुद के खाते में कर लिया 2 करोड़ ट्रांसफर फिर…

रीवा। जिले में भ्रष्टाचार का एक नमूना और सामने आ गया है जहां छात्रवृत्ति के 2 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि को कलेक्ट्रेट की छात्रवृत्ति शाखा में पदस्थ रामनरेश पटेल एवं अनिल शर्मा ने सरकारी खाता की बजाय अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर लिया था।

पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन ने दिये 4 शावकों को जन्म, छाई खुशी…

मामला सामने आने पर कलेक्टर ने राशि गबन के संबंध में उच्च स्तरीय जांच कराई थी जिसमें दोनों कर्मचारी दोषी पाए गए थे। कलेक्टर कार्यालय के छात्रवृत्ति शाखा में पदस्थ दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। रीवा कलेक्टर इलैया राजा टी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।

दोनों कर्मचारियों द्वारा सरकारी खाते में राशि वापस की गई है लेकिन 16 लाख रुपये अभी भी बकाया हैं। बताया गया है कि वर्ष 2017 से 2020 के दौरान हुए छात्रवृत्ति घोटाले की जांच में कलेक्ट्रेट के दोनों कर्मचारियों का नाम उजागर हुआ था।

बाबू के पद पर पदस्थ रामनरेश पटेल द्वारा सरकारी खाते से गबन किये गये 1 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि वापस कर दिया था। वहीं एक अन्य कर्मचारी अनिल शर्मा द्वारा 33 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिये थे जिसमें से 17 लाख रुपये उनके द्वारा सरकारी खाते में जमा कराए गए हैं। अभी 16 लाख रुपये बकाया हैं।

शहडोल : भाई ने डंडे से प्रहार कर भाई को उतारा मौत के घाट

जिले से बाहर जाने वाली बच्चियों का रिकॉर्ड रखने का सिस्टम बनाएं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश

राज्यकर की टीम ने पंचायतों को सामग्री सप्लाई करने वाली फर्म पर मारा छापा, कर चोरी का खुलासा : SIDHI NEWS

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Similar News