मध्यप्रदेश

जिले से बाहर जाने वाली बच्चियों का रिकॉर्ड रखने का सिस्टम बनाएं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:43 AM GMT
जिले से बाहर जाने वाली बच्चियों का रिकॉर्ड रखने का सिस्टम बनाएं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश
x
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उच्च.स्तरीय बैठक में प्रदेश से गायब हुई बालिकाओं के संबंध में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मुख्य

जिले से बाहर जाने वाली बच्चियों का रिकॉर्ड रखने का सिस्टम बनाएं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के निर्देश

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उच्च.स्तरीय बैठक में प्रदेश से गायब हुई बालिकाओं के संबंध में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गायब हुई बालिकाओं के संबंध में कहा कि पुलिस ऐसे मामलों में बालिकाओं की बरामदगी संख्या बढ़ाएँ। उन्होंने गत कुछ माह में महिला अपराधों में आई कमी के लिए पुलिस को बधाई दी। उल्लेखनीय है कि गत आठ माह में महिलाओं के विरुद्ध अपराध आधे हुए हैं। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए महिला जागरूकता अभियान का संचालन सराहनीय है।

यह भी पढ़े ; एमपी में लव जिहाद का पहला मामला आया सामने, सुसाइड नोट से हुआ खुलाशा, जांच में जुटी पुलिस पर….

शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में दिए ये निर्देश :

उन्होंने बैठक में कहा कि बेटियों के गायब होने के मामले में गंभीर कार्यवाही की आवश्यकता है। इसलिए आज की यह विशेष बैठक बुलाई गई है। बेटियों का गायब होना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि गुम हुई बेटियों को लाना, प्राथमिकता हो। मुख्यमंत्री ने कहा ऐसा सिस्टम बनाएं कि जिले से कार्य, रोजगार आदि के लिए बाहर जाने वाली बेटी का पूरा रिकार्ड हो, जिससे वे शिकायत कर सकें। तभी इसे रोक पाएंगे। ऐसी व्यवस्था हो कि कार्य के लिए जिले से बाहर जाने पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य हो।

जिले से बाहर जाने वाली बच्चियों का रिकॉर्ड रखने का सिस्टम बनाएं, मुख्यमंत्री के निर्देश  शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गायब बच्चों में बेटों की तुलना में बेटियों की संख्या दोगुनी होने से स्पष्ट संकेत है कि बेटियों का गायब होना सामान्य नहीं है। पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने बताया कि बालिकाओं या युवतियों के गायब होने के पीछे के नगरीय क्षेत्रों के प्रमुख कारणों में उनका बिना बताये घर से जाना या नाराज होकर भागना और बिना बताए प्रेमी के साथ भागना शामिल है।

यह भी पढ़े : मध्यप्रदेश: जिले से बाहर जाने वाली लड़कियों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बनाने जा रहे नया नियम, खबर पढ़ आप भी कहेगे वाह…

ग्रामीण क्षेत्र से मजदूरी के नाम पर पलायन होता है। इसमें श्रम विभाग की कार्यवाही आवश्यक होगी। इसका रिकार्ड रखा जाये कि कांट्रेक्टर उन्हें कहाँ और किस कार्य से ले जा रहे हैं। सभी हेल्पलाइन को एक करें। मुख्यमंत्री ने विभिन्न तरह की हेल्पलाइन को एक करने के लिए भी प्रस्ताव बनाने को कहा। अभी प्रदेश में उमंग एप और हेल्पलाइन 1090 है। भारत सरकार का हेल्पलाइन नंबर 1098 है।

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:
Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story