लाइव चैट के दौरान अपना हाल बताते-बताते रो पड़ीं रीवा की राजकुमारी मोहिना, देखे वीडियो

लाइव चैट के दौरान अपना हाल बताते-बताते रो पड़ीं रीवा की राजकुमारी मोहिना, देखे वीडियो नई दिल्ली। स्टार प्लस के मशहूर शो 'ये रिश्ता

Update: 2021-02-16 06:23 GMT

लाइव चैट के दौरान अपना हाल बताते-बताते रो पड़ीं रीवा की राजकुमारी मोहिना, देखे वीडियो

नई दिल्ली। स्टार प्लस के मशहूर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में काम कर चुकीं टीवी एक्ट्रेस और उत्तराखंड के कैबिनेट मिनिस्टर सतपाल महाराज की छोटी बहू मोहिना कुमारी और उनके घर के 21 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं, इन सभी का इलाज ऋषिकेश एम्स में चल रहा है, पूरा परिवार इस वक्त खतरनाक बीमारी से जंग लड़ रहा हैं, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली मोहिना ने हाल ही में अपने फैंस से इंस्टाग्राम पर लाइव चैट की है, जिस दौरान उन्होंने इस बीमारी के अनुभव लोगों से साझा किए लेकिन इस दौरान एक ऐसा भी क्षण आया, जब मोहिना अपने आप को संभाल नहीं पाईं और वो फूट-फूट कर रो पड़ीं।

रतहरा में एक युवक मिला कोरोना पॉजिटिव, बहन एवं चाचा भी संदिग्ध, 9 के सैंपल लिए गए

रो पड़ीं कैबिनेट मंत्री की बहू मोहिना कुमारी दरअसल फैंस से लाइव चैट के दौरान उनके मित्र एक्टर गौरव वाधवा भी सेशन से जुड़ गए, अपने दोस्त को यूं सामने देखकर मोहिना कुमारी खुद को रोक नहीं पाईं और बेहद भावुक हो गईं और रोने लगीं, हालांकि जब गौरव ने इसकी वजह पूछी तो मोहिना ने बताया कि ये खुशी के आंसू हैं, जो कि उनको अचानक सामने देखकर निकल आए, जिसके बाद उनके मित्र ने उन्हें हंसाने की कोशिश की , जिसके बाद मोहिना नार्मल हो पाईं।
कोरोना की वजह से मानसिक रूप से परेशान रही उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से वो शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक रूप से काफी परेशान हुईं, 6 दिन बाद भी उनकी रिपोर्ट निगेटिव नहीं आई है, मोहिना ने कहा कि जब उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया तो वे डर गई थीं, हालांकि, वे सलाह देती हैं कि किसी को इससे नहीं डरना चाहिए।

सबसे अधिक संक्रमित शहरों की Top-10 लिस्ट में दसवें पायदान में भोपाल, छठवें में इंदौर

मोहिना का पूरा परिवार कोरोना की चपेट में गौरतलब है कि मोहिना कुमारी सिंह के अलावा उनके पति पति सुयश रावत, ससुर और केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सास अमृता रावत, जेठानी आराध्या और उनका पांच साल का बेटा भी कोरोना से संक्रमित है। मोहिना के घर में काम करने वाले 17 कर्मचारियों का कोविड-19 टेस्ट भी पॉजिटिव आया है, बता दें कि सबसे पहले मोहिना की सास कोरोना पॉजिटिव निकली थीं, उसके बाद उनके पूरे परिवार का कोरोना टेस्ट हुआ, जिसमें जेठ को छोड़कर सारे लोग संक्रमित पाए गए। [signoff]

Similar News