रीवा: कोरोना संदिग्ध मरीज की संजय गाँधी मेमोरियल हॉस्पिटल में मौत

रीवा। बुधवार की रात संजय गाँधी मेमोरियल हॉस्पिटल, रीवा में एक कोरोना संदिग्ध की मौत हो गई है। मौत के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया है। हालांकि

Update: 2021-02-16 06:21 GMT

रीवा। बुधवार की रात संजय गाँधी मेमोरियल हॉस्पिटल, रीवा में एक कोरोना संदिग्ध की मौत हो गई है। मौत के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया है। हालांकि कोरोना संदिग्ध की सैंपलिंग कर ली गई थी। रिपोर्ट आना शेष था। गुरुवार को रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।

मुंबई से मध्यप्रदेश के 1318 श्रमिकों को लेकर रीवा पहुंची ट्रेन, बसों में भरकर उनके गंतव्य जिले भेजे गए

सूत्रों की मानें तो एक पुलिसकर्मी को कुछ दिन पहले इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती किया गया था। पुलिसकर्मी में कोरोना के लक्षण दिख रहे थे। डॉक्टरों की टीम ने उनको संदिग्ध मानते हुए सैंपल जांच के लिए वीआरडीएल भेजा था। रिपोर्ट आना बांकी ही थी कि उसके पहले ही मरीज की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक संदिग्ध मृतक की रिपोर्ट नहीं आई है।

डेढ़ साल की बच्ची पर भी कोरोना के लक्षण 

वहीँ  बुधवार को ही डेढ़ साल की एक बच्ची पर भी कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। बताया जा रहा है कुछ ही दिनों पूर्व परिवार गुजरात के सूरत से रीवा आया था। जिसमें बच्ची को सर्दी खांसी के चलते गांधी मेमोरिअल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिस पर  चिकित्स्कों को कोरोना के लक्षण दिखें।

रीवा: मजदूरों को घर लाने सरकार ने उपलब्ध कराई थी ‘मुफ्त बस सेवा’, वसूल रहें थें किराए के हज़ारों रूपए

बच्ची को ISOLATION WARD में शिफ्ट कर दिया गया है, वहीँ बच्ची समेत माता-पिता का सैंपल लेकर जांच के लिए वीआरडीएल भेज दिया गया है। जिसकी भी रिपोर्ट आना अभी बांकी है। 

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:   FacebookTwitterWhatsAppTelegramGoogle NewsInstagram

Similar News