निरीक्षण में निकले REWA कलेक्टर, भड़के ऐसे कि पूरे जगह मचा हड़कंप

निरीक्षण में निकले REWA कलेक्टर, भड़के ऐसे कि पूरे जगह मचा हड़कंप REWA कलेक्टर के तेवर इतने खतरनाक थे की लोग देख कर चौक गए मिली जानकारी

Update: 2021-02-16 06:24 GMT

निरीक्षण में निकले REWA कलेक्टर, भड़के ऐसे कि पूरे जगह मचा हड़कंप

REWA कलेक्टर के तेवर इतने खतरनाक थे की लोग देख कर चौक गए मिली जानकारी के अनुसार सफाई और अव्यवस्थाओं को लेकर वह फिर भड़क गए। कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। जगह-जगह गंदगी दिखी। मौके पर ही सफाई के निर्देश दिए। बंद लिफ्ट को भी चालू करने के निर्देश दिए। नवागत कलेक्टर पदस्थापना के बाद से कलेक्ट्रेट की सफाई और व्यवस्थाओं पर फोकस कर रहे हैं।

राज्यसभा चुनाव के पहले बदला सियासी पाला, मध्यप्रदेश में 5 और विधायक भाजपा के खेमे में…

एक दिन पहले ही पोर्च में गंदगी देख भड़क गए थे। दो कर्मचारियों के वेतन भी काट दिए। बुधवार को कार्यालय पहुंचे तो परिसर के निरीक्षण पर निकल गए। जगह-जगह गंदगी का आलम दिखा। शौचालय में व्याप्त गंदगी देख कलेक्टर नाराज हो गए। मौके पर ही सफाई कर्मचारियों को तलब किया। पूरा परिसर चमकाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया। बंद मिली लिट कलेक्टर निरीक्षण पर ही थे। वह लिफ्ट से ऊपरी मंजिल पर जाने को तैयार हुए। जैसे ही लिफ्ट के पास पहुंचे तो पता चला वह बंद है।

LOCKDOWN होने को लेकर PM MODI का सबसे बड़ा बयान, तुरंत पढ़िए

उन्होंने तुरंत लिफ्ट लगाने वाले ठेकेदार को तलब कर लिया, फटकार लगाई। इसके बाद लिफ्ट की मरम्मत  हुई। बिल्डिंग की दरार भी देखी 18 करोड़ की लागत से कलेट्रेट का नया भवन बना है। बनने के बाद से ही इसमें दरारें आ गईं थी। इसके पहले के कलेक्टर ने कोई आपत्ति नहीं जताई, लेकिन नवागत कलेक्टर को यह दरारें पसंद नहीं आईं। उन्होंने निर्माण करने वाले ठेकेदार को मौके पर तलब किया और तुरंत इन भवन की दरारों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। [signoff]

Similar News