रीवा : शासकीय भूमि पर संचालित ढाबा में प्रशासन ने चलाई जेसीबी
रीवा / Rewa News : शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए ढाबा को प्रशासन ने ढहा दिया है। बताया गया है कि सिरमौर थाना क्षेत्र के क्योंटी जलप्
रीवा : शासकीय भूमि पर संचालित ढाबा में प्रशासन ने चलाई जेसीबी
रीवा / Rewa News : शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए ढाबा को प्रशासन ने ढहा दिया है। बताया गया है कि सिरमौर थाना क्षेत्र के क्योंटी जलप्रपात के पास संचालित ढाबा में अवैध कारोबार भी किया जा रहा था। ढाबा की आड़ में नशीली वस्तुओं का कारोबार चल रहा था। जिसके विरुद्ध थाना सिरमौर में दर्जन भर प्रकरण दर्ज थे। ढाबा संचालक रेशू सिंह द्वारा लगातार नशे का कारोबार कर युवाओं को नशे की गिरफ्त में फंसाया जा रहा था। वहीं आये दिन लूटपाट की घटनाएं होती थीं।
मामले को संज्ञान में लेते हुए सोमवार को सिरमौर अनुविभागीय दंडाधिकारी नीलमणि अग्निहोत्री, तहसीलदार वीएस परस्ते द्वारा कार्यवाही करते हुए पुलिस दल-बल के साथ जेसीबी द्वारा अवैध ढाबे को धराशायी कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान कई थानों का पुलिस बल मौजूद रहा। ढाबा को ढहाये जाने पर क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली है। बताया गया है कि अवैध नशा कारोबार का पूरे क्षेत्र में जाल फेला हुआ था। जहां आये दिन विवाद होते रहते थे। वहीं क्षेत्र के युवा इस अवैध कारोबार की गिरफ्त में फंसते जा रहे थे।