रीवाः किसानों को प्रशासन ने दिलाया भरोसा कहां पग-पग पर है उनके साथ, एसएमएस 27 तक
धान की खरीदी को लेकर किसानों को प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि प्रशासन उनके साथ में है। कलेक्टर इलैया राजा ने कहां कि धान खरीदी
रीवाः किसानों को प्रशासन ने दिलाया भरोसा कहां पग-पग पर है उनके साथ, एसएमएस 27 तक
रीवा। धान की खरीदी को लेकर किसानों को प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि प्रशासन उनके साथ में है। कलेक्टर इलैया राजा ने कहां कि धान खरीदी केन्द्र में कोई भी पैसों की मांग किसान से करता है तो वे बनाये गये कंट्रोल रूम में फोन करके इसकी शिकायत दर्ज करा सकते है। उन्होने बताया कि खरीदीं केन्द्र में किसानों के लिये सभी सुविधाये निःशुल्क है।
एसएमएस मिलने पर बेंचे धान
कलेक्टर ने कहां कि किसानों को जब एसएमएस मिले तभी वे खरीदीं केन्द्रो में अपनी धान लेकर पहुचें। इससे किसी को भी समस्या नही आयेगी। उन्होने कहां कि यह सुविधा किसानों के लिये बनाई गई हैं। इससे केन्द्र में व्यवस्थित तरीकें से धान की खरीदी हो सकेगी।
27 तक भेजे जायेगे एसएमएस
धान की खरीदी के लिये किसानों को 27 जनवरी तक एसएमएस भेजा जायेगा। एसएमएस प्राप्त किसानों से धान की खरीदी की जायेगी। जानकारी के तहत जिले में अभी तक 28 हजार से ज्यादा पंजीकृत किसानों को एसएमएस भेजा जा चुका है।