रीवा : बीएसएनएल से कीमती 34 बैट्री हुई चोरी, अधिकारी-कर्मचारी आमने-सामने...
रीवा / Rewa city news : सिविल लाइन थाना अंतर्गत कालेज चौराहा में स्थित भारत संचार निगम लिमटेड ( BSNL ) कार्यालय से 34 बैट्री चोरी हो गई और चोरी का मामला चर्चाओं में है। इसकी शिकायत विभाग के लोगो द्वारा थाना में की गई है। पुलिस चोरी मामले की पड़ताल कर रही और पुलिस की जांच के बाद ही मामला सामने आयेगा।

रहस्मय है चोरी
बीएसएनएल में हुई चोरी रहस्मय है। इसमें विभागीय साठगांठ से तीन लाख रूपये कीमत की बैट्री चोरी होना बताया जा रहा है। इसकों लेकर अधिकारी-कर्मचारी भी आमने-सामने है। बैट्री चोरी को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है। अधिकारियांं का आरोप है कि इस चोरी में कर्मचारीयों की मिली भगत हो सकती है तो कर्मचारी अधिकारियों पर बैट्री का सौदा किये जाने का आरोप लगा रहे है।
बेचा गया था कबाड़
बताया जा रहा है कि बीएसएनएल के अधिकारियों ने एक सप्ताह पूर्व कार्यालय का कबाड़ बिक्री किया था। जिसके बाद से कार्यालय की कीमती 34 बैट्री भी गायब है। माना जा रहा है कि कबाड़ की आड़ में बैट्री का भी सौदा हो गया। अब अधिकारी-कर्मचारी एक दूसरे पर आरोप लगाकर अपना बचाव करने में लगे हुये है।
बीएसएनएल में चल रही कैची
ज्ञात हो कि बीएसएनएल को घाटे से उबारने के लिये लगातार एक्शन लिया जा रहा है। एक वर्ष पूर्व ही कार्यालय के 51 कर्मचारियों को एक साथ बीआरएस दे दिया गया था। जिसके बाद भव्य कार्यालय भवन में कर्मचारियों और अधिकारियों की सख्या काफी कंम हो गई है। अब कार्यालय में चोरी होने की घटना से तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है।