महंगाई का विरोध, ठेले में मोटर साइकिल रखकर किया पैदल मार्च : REWA LOCAL NEWS 

रीवा (REWA LOCAL NEWS )। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के विरोध में शनिवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश व्यापारी बंद का आह्वान किया गया था। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनगवां मुख्य बाजार में प्रदर्शन करते हुए मोटर साइकिल को ठेला में रखकर पैदल मार्च किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और बाजार बंद कराया।

Update: 2021-02-20 17:51 GMT

परीक्षा के दौरान हो गया प्रसव, नाम रखा गया इम्तिहान....

इस मौके पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि जबसे देश में मोदी की सरकार बनी है तब से चारों तरफ लूट मची हुई है। महंगाई कई गुना बढ़ चुकी है जिसके चलते गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार परेशान है। वहीं व्यापारियों को जीएसटी के नाम पर लूटा जा रहा है। किसानों को कृषि कानून के नाम पर लूटा जा रहा है। देश के लोग आर्थिक संकट में फंसते जा रहे हैं। बेरोजगारों को घर बैठा दिया गया है।

देश की मोदी सरकार और प्रदेश में शिवराज सरकार मिलकर जनता को लूटने का काम किया जा रहा है। बेरोजगारों को घर बैठा दिया गया। जिससे देश में चारों तरफ बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई है। बेरोजगारी की मार झेल रहे युवा अपराध और नशाखोरी के दल-दल के फंसते जा रहे हैं। कांग्रेसियों ने कहा कि अब हम लोग चुप बैठने वाले नहीं हैं। सरकार को सबक सिखाने के लिये प्रभावशाली कदम उठाये जाएंगे। इस मौके पर काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

MP में बिजली उपभोक्ताओं को फिर लगेगा बिल का तगड़ा झटका, बिजली बिल बढ़ाने जा रही हैं कंपनियां

महाराष्ट्र का बाबा मध्यप्रदेश में भगा रहा भूत, भक्तों से वसूल रहा था 7500 रूपए, पुलिस को देख...

MP NEWS UPDATE: प्रदेश बंद का मिला जुला असर, भोपाल में पूर्व मंत्री समेत 11 लोग गिरफ्तार...

बाइकर्स गिरोह ने आभूषण कारोबारी पर चलाई गोली, लूट का किया प्रयास : REWA NEWS UPDATE

Similar News