शर्मसार हुआ REWA, SANJAY GANDHI अस्पताल में पति का इलाज़ करा रही पत्नी के कपडे उतरवा गन्दी हरकत कर रहे थे 2 वार्डवॉय, अचानक पहुंचे डॉक्टर फिर हुआ ये...

शर्मसार हुआ REWA, SANJAY GANDHI अस्पताल में पति का इलाज़ करा रही पत्नी के कपडे उतरवा गन्दी हरकत कर रहे थे 2 वार्डवॉय, अचानक पहुंचे डॉक्टर फिर

Update: 2021-02-16 06:25 GMT

शर्मसार हुआ REWA, SANJAY GANDHI अस्पताल में पति का इलाज़ करा रही पत्नी के कपडे उतरवा गन्दी हरकत कर रहे थे 2 वार्डवॉय, अचानक पहुंचे डॉक्टर फिर हुआ ये...

REWA । SANJAY GANDHI अस्पताल महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। यहां इनकी आबरू लूटने की कोशिश की जाती है। ऐसी ही एक घटना ने पूरे अस्पताल को शर्मशार कर दी है। कोविड 19 से पीडि़त पति की देखरेख में रुकी एक महिला के साथ दो वार्डवॉय अश्लीलता कर डाले। डॉक्टरों की नजर नहीं पड़ती तो महिला की आबरू लुटना तय थी। घटना सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने इसकी भरपाई करने की कोशिश की है। दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

तीन राज्यों की पुलिस को चकमा देकर विकास दुबे कैसे पहुंचा उज्जैन? जानें पूरी कहानी

मिली जानकारी के अनुसार महिला के साथ अश्लीलता का मामला संजय गांधी अस्पताल के कोविड वार्ड का है। यहां दो वार्ड वॉय को ड्यूटी पर लगाया गया था। इसमें एक अनुकंपा नियुक्ति पाने वाला कर्मचार अमित रजक भी था। इसके साथ एक अन्य हाइट्स कंपनी से तैनात किया गया कर्मचारी था। दोनों ने वार्ड में भर्ती एक मरीज की पत्नी की आबरू लूटने की कोशिश की। महिला पर पति के भर्ती होने के साथ ही गंदी नीयत दोनों ने रखी। मौका पाकर महिला को ईसीजी करने के बहाने कमरे में बुलाया और उसके सारे कपड़े उतरवा दिए।

मास्क न पहनने वालो को CM SHIVRAJ की बड़ी चेतावनी, पढ़ लीजिए नहीं रह जाएंगे अनजान

कर्मचारी महिला के साथ गलत हरकत कर ही रहे थे कि मौके पर डॉक्टर पहुंच गए। उन्होंने इस हरकत को देख लिया और इसकी शिकायत कोविड प्रभारी डॉ मनोज इंदूलकर से की। डॉ मनोज इंदूलकर ने इन दोनों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव अधीक्षक संजय गांधी अस्पताल के पास भेज दिया। अधीक्षक ने कार्रवाई करने के लिए डीन को फाइल बढ़ा दी। डीन ने अस्पताल की तरफ से रखे गए संविदा कर्मचारी को फिलहाल सस्पेंड कर जांच टीम बैठा दी है। वहीं हाइट्स की तरफ से लगे कर्मचारी को हटाने के निेर्दश दे दिए गए हैं।

Fact Check : पीएम मोदी ने माँ नर्मदा को रीवा की पहचान बताया था, क्या वाकई इनका आपस में कोई सम्बन्ध है ? यहाँ जानिए क्या है सच…

मामले को दबाने में लगा रहा प्रबंधन

इस शर्मनाक घटना को अस्पताल प्रबंधन दबाने में लगा रहा। कोविड 19 में भर्ती मरीज के परिजन के साथ इस तरह की हरकतें यहां आने वाले महिला मरीजों और उनके परिजनों के लिए खतरनाक हो सकती है। इस तरह के मामलों पर यदि जल्द ही रोक नहीं लगाई गई तो किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

मध्यप्रदेश में पुलिस और बदमाशों के बीच भारी मुठभेड़, गोलियों की हुई बौछार, पढ़िए पूरी खबर

[signoff] [सौजन्य -दैनिक जागरण]

Similar News