REWA की राजकुमारी मोहिना सिंह समेत 23 लोग CORONA पॉजिटिव

REWA की राजकुमारी मोहिना सिंह समेत 23 लोग CORONA पॉजिटिव REWA: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज समेत उनके

Update: 2021-02-16 06:23 GMT

REWA की राजकुमारी मोहिना सिंह समेत 23 लोग CORONA पॉजिटिव

REWA: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज समेत उनके परिवार और स्टाफ के 23 सदस्य CORONA पॉजिटिव पाए गए हैं। बेटे, बहुएं और पांच साल के पोते में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि बड़े बेटे का सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजा जा रहा है। महाराज के परिवार के सदस्यों समेत उनके आवास में काम करने वाले 41 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे।

MP में LOCKDOWN खत्म अब UNLOCK 1.0, आज से नई शुरुआत, क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद, पढ़िए

शनिवार को उत्तराखंड के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी पूर्व मंत्री अमृता रावत कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महाराज और उनके परिवार के सभी सदस्यों के साथ ही आवास में काम करने वाले कर्मचारियों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे।
इनमें कैबिनेट मंत्री महाराज, उनके छोटे बेटे सुयश, बड़ी बहू आराध्य, छोटी बहू  मोहिना  सिंह , पांच साल के पोते श्रेयांश में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि बड़े बेटे श्रद्धेय का सैंपल दोबारा से जांच के लिए भेजा जा रहा है। वहीं, महाराज के आवास में काम करने वाले 17 कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण मिला है।
महाराज और उनका परिवार कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। महाराज की पत्नी अमृता रावत को रविवार सुबह ही एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था, इसके बाद दोपहर में महाराज और अन्य लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। जिसके बाद महाराज समेत अन्यों को भी एम्स ऋषिकेश में भर्ती करा दिया गया।

LOCKDOWN के 70 दिन बाद आज KATNI पहुंचेगी 2 TRAIN, सफर करेंगे यात्री.

परिवार के सदस्यों व स्टाफ में कोरोना की पुष्टि कैबिनेट मंत्री महाराज और उनके परिवार के सदस्यों व स्टाफ में कोरोना की पुष्टि हुई है। विभाग की ओर से 41 सैंपल जांच के लिए गए थे। इसमें 22 सैंपल कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सभी को भर्ती कराया गया है। इन सभी के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित करने की कोशिश की जा रही है। - डॉ. आशीष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी, देहरादून [signoff]

Similar News