SHIVRAJ मंत्रिमंडल का विस्तार आज 11 बजे, 28 मंत्री लेंगे शपथ

SHIVRAJ मंत्रिमंडल का विस्तार आज 11 बजे, 28 मंत्री लेंगे शपथ मध्यप्रदेश: SHIVRAJ के मंत्रिमंडल आखिरकार आज होने वाला है मिली जानकारी के मुताबिक

Update: 2021-02-16 06:25 GMT

SHIVRAJ मंत्रिमंडल का विस्तार आज 11 बजे, 28 मंत्री लेंगे शपथ

मध्यप्रदेश: SHIVRAJ के मंत्रिमंडल आखिरकार आज होने वाला है मिली जानकारी के मुताबिक 28 मंत्री आज शपथ लेंगे। आपको बता दे की पिछले मंत्रिमंडल के प्रमुख चेहरों सीनियर विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, विजय शाह के साथ नए नामों को भी मौका दिए जाने पर सहमति बन गई है। शपथ कार्यक्रम सुबह 11 बजे होगा। 
नए चेहरों को मंत्री बनाने Narottam ने दिया था सुझाव, Cm Shivraj की लिस्ट हुई थी बायकॉट

देर रात इन्हे बुलाया गया 

राजेंद्र शुक्ला, गौरीशंकर बिसेन और संजय पाठक पर सहमति नहीं थी, लिहाजा इन्हें देर रात सीएम हाउस बुलवाया गया। राजेंद्र पांडे भी दावेदारी कर रहे थे, लिहाजा उनसे भी सहस्त्रबुद्धे ने बात की। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पूर्व में यह विचार था कि मंत्रिमंडल की संख्या सीमित रखी जाए, लेकिन 28 मंत्री बनाए जाने और पांच मंत्री पहले से होने के बाद अब मंत्रिमंडल में सिर्फ एक पद ही रिक्त रहेगा। मप्र में विधानसभा सीटों के लिहाज से मुख्यमंत्री के साथ 34 मंत्री ही बनाए जा सकते हैं। लिहाजा इनके नामों पर देर रात तक असमंजस बरकरार रहा।
भाजपा के 16, इनमें 7 पुराने और 9 नए चेहरों को मिलेगा मौका
  1. गोपाल भार्गव
  2. भूपेंद्र सिंह
  3. यशोधरा राजे सिंधिया
  4. विजय शाह
  5. जगदीश देवड़ा
  6. बृजेंद्र प्रताप सिंह
  7. विश्वास सारंग
  8. प्रेम सिंह पटेल
  9. इंदर सिंह परमार
  10. ऊषा ठाकुर
  11. ओम प्रकाश सकलेचा
  12. भारत सिंह कुशवाह
  13. रामकिशोर कांवरे
  14. मोहन यादव
  15. अरविंद भदौरिया
  16. राम खिलावन पटेल
सिंधिया खेमे से 9 और कांग्रेस से भाजपा में आए 3 मंत्री बनेंगे सिंधिया खेमे से
  1. महेंद्र सिंह सिसोदिया
  2. प्रभुराम चौधरी
  3. प्रद्युम्न सिंह तोमर
  4. इमरती देवी
  5. राज्यवर्धन सिंह
  6. ओपीएस भदौरिया
  7. गिर्राज दंडोतिया
  8. सुरेश धाकड़ (राठखेड़ा)
  9. बृजेंद्र सिंह यादव
कांग्रेस से भाजपा में आए
  1. हरदीप सिंह डंग
  2. बिसाहूलाल सिंह
  3. एंदल सिंह कंसाना
Rewa Princess Mohena Kumari Singh की Corona रिपोर्ट Negative आई, पर अब भाई हो गए Positive [signoff]  

Similar News