अजीब है रीवा, नल से निकल रहा ऐसा पानी की सुनकर हो जाएंगे दंग...

अजीब है रीवा, नल से निकल रहा ऐसा पानी की सुनकर हो जाएंगे दंग...रीवा। नगर निगम प्रशासन ने करोड़ों की पेयजल योजनाओं में बंदरबांट किया।

Update: 2021-02-16 06:32 GMT

अजीब है रीवा, नल से निकल रहा ऐसा पानी की सुनकर हो जाएंगे दंग...

रीवा। नगर निगम प्रशासन ने करोड़ों की पेयजल योजनाओं में बंदरबांट किया। जनता की बजाय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को आर्थिक लाभ मिला। जमीनी स्तर पर योजनाएं शून्य हैं और आज भी रीवा पेयजल संकट से जूझ रहा है।
ऐसी शिकायतें कई बार निगम प्रशासन व संचानालय नगरीय प्रशासन से की जा चुकी हैं, लेकिन आज तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब यह शिकायतें निगम की पेयजल व्यवस्था से सच साबित होने लगी हैं। बीच में बीच में आ रहे गंदे पानी सप्लाई के मामले पोल खोल रहे हैं।

रीवा: पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला, पढ़िए पूरी खबर

वार्ड क्रमांक 22 में इन दिनों सप्लाई के पानी के साथ घर-घर कीड़े-मकोड़े पहुंच रहे हैं। कभी गंदे पानी की सप्लाई, कभी समय पर पानी न आने की शिकायत लगातार स्थानीय लोग कर रहे हैं।
सोमवार को वार्ड में घरों में नालियों जैसा गंदा पानी पहुंचा। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से गंदा पानी आ रहा है। इसकी शिकायत कई दफा निगम अधिकारियों से की जा चुकी है। कभी सीवर लाइन वाले, कभी नाला सफाई वाले तो कभी रोड निर्माण वाले पानी सप्लाई की पाइप तोड़ देते हैं जिसके कारण लोग गंदा बदबूदार जहरीला पानी पीने के लिए मजबूर हैं। इन लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।

इस बार मध्यप्रदेश के उपचुनाव में लगेगा 30 करोड़ रूपए से ज्यादा खर्चा, वजह जान दंग रह जाएंगे आप…

रीवा :आरटीओ कार्यालय में पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने हेल्प डेस्क का किया शुभारंभ

यूपी से पिकनिक मनाने क्योटी पहुंचे 6 युवकों की पानी में डूबने से मौत, 5 की मिली लाश, एक की तलाश जारी

[signoff]

Similar News