मध्यप्रदेश की जनता हो जाए सतर्क, सिर्फ 36 घंटे में इन 17 जिलों में होगी खतरनाक बारिश

मध्यप्रदेश की जनता हो जाए सतर्क, सिर्फ 36 घंटे में इन 17 जिलों में होगी खतरनाक बारिश भोपाल। पूरे मध्यप्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है।

Update: 2021-02-16 06:24 GMT

मध्यप्रदेश की जनता हो जाए सतर्क, सिर्फ 36 घंटे में इन 17 जिलों में होगी खतरनाक बारिश

भोपाल। पूरे मध्यप्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। कभी धूप तो कभी बारिश का दौर चालू है। वहीं कई जगहों पर मानसून दस्तक दे चुका है। मानसून ( mp Monsoon Update) के प्रवेश करते ही कई जिलों में बारिश ( heavy rain) और आंधी का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को भोपाल सहित प्रदेश के 22 जिलों में बारिश की शुरुआत हो गई। मानसून (Monsoon) ने तय समय पर दस्तक दी है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून ने प्रदेश के होशंगाबाद, इंदौर, शहडोल और जबलपुर संभाग के ज्यादातर जिलों में दस्तक दे दी है। वहीं उज्जैन संभाग के कुछ जिलों में भी मानसून ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है।

MP Transport : Driving License बनवाना हुआ आसान, घर बैठे ऐसे करें Apply

बात भोपाल शहर की करें तो यहां पर सोमवार देर शाम को कुछ समय के लिए हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि मानसून 15 या 16 जून को मध्य प्रदेश में दाखिल होगा। मानसून की दस्तक के साथ ही मंगलवार को कई जिलों में भारी बारिश के भी आसार बताए गए है।

मानसून ने दे दी है दस्तक

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून मध्य प्रदेश में सबसे पहले होशंगाबाद, जबलपुर और इंदौर पहुंचा. मानसून अहमदनगर, औरंगाबाद, चांपा, रांची, भागलपुर से गुजर रही है. मानसून की दो शाखाएं अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में एक्टिव होने से मध्य प्रदेश में समय से एक दिन पहले मानसून पहुंचा है. मानसून आने पर हवा का रुख दक्षिण पश्चिमी होता है. जमीन से 4 से 5 किलोमीटर ऊपर नमी पहुंच जाती है और बारिश लगातार होती रहती है. इसे मानसून के आने का संकेत माना जाता है. कुछ जिलों में बारिश होने के साथ प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है.

मध्यप्रदेश में मिल रहा 25 लाख से अधिक श्रमिकों को रोजगार

यहां पर जारी किया गया है अलर्ट

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून की पहली बारिश इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर संभाग के साथ ही उज्जैन, होशंगाबाद में दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई हैं। इसके लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं भोपाल सहित रीवा, शहडोल, जबलपुर, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर व चंबल संभाग में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

इधर, आगामी 48 घंटे के दौरान मानूसन के पूर्वी मध्यप्रदेश की तरफ बढ़ने की पूरी संभावना है। मानसून की उत्तरी सीमा कांडला अहदाबाद, इंदौर, नरसिंहपुर, उमरिया एवं बलिया से होकर गुजर रही है।

[signoff]

Similar News