मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल : जयचंदों को मलाई और छले गये भाजपाई

भोपाल। यदि किसी कार्य के शुरूआत का तरीका गलत हो तो फिर उसे दिशा में देने काफी कठिनाई होती है, और आगे का कार्य भी दिशाहीन हो जाता है। मध्य

Update: 2021-02-16 06:42 GMT

मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल : जयचंदों को मलाई और छले गये भाजपाई

भोपाल। यदि किसी कार्य के शुरूआत का तरीका गलत हो तो फिर उसे दिशा में देने काफी कठिनाई होती है, और आगे का कार्य भी दिशाहीन हो जाता है। मध्यप्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार की शायद यही स्थिति है। क्योंकि यदि पूर्व के 15 वर्षीय कार्यकाल को देखा जाय और वर्तमान सरकार पर नजर दौड़ाई जाय तो समझ में आता है कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार नहीं है, मिलावटखोरी वाली सरकार है। किसी मिलावटी खाद्य पदार्थ का स्वाद कैसे होता है, यह सभी जानते हैं।

मिलावटी खाद्य बीमार कर देता है और उसके बहुत नुकसान होते हैं। यही हालत वर्ममान सरकार की है। भाजपा में जब से जयचंदांे का प्रवेश हुआ है तबसे असली भाजपाई मारे-मारे फिर रहे हैं। हाल यह है कि जयचंद मलाई छान रहे और भाजपाई छले जा रहे हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ट्विटर के माध्यम से सिंधिया समर्थकों को मलाई और भाजपा विधायकों को छलने की बात कही है। दो मंत्रियों के शपथ से पहले ही कांगे्रस ने कहा कि ट्विट के माध्यम से कहा कि जयचंद फिर मलाई पायेंगे और भाजपाई छले जाएंगे।

यह भी पढ़े : पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल के योगदान से भगवान परशुराम जन्मस्थली में हो रहा भव्य मंदिर का निर्माण….

जो रहे मंत्री पद की दौड़ में

वर्तमान सरकार में मंत्री के कई पद रिक्त होने के बावजूद सिर्फ दो मंत्रियों को शपथ दिलाई गई जबकि भाजपा के कई वरिष्ठ विधायक मंत्री पद की दौड़ में थे लेकिन उनके साथ छल किया गया। विंध्य के वरिष्ठ विधायक राजेंद्र शुक्ला, केदारनाथ शुक्ला, गिरीश गौतम, नागेंद्र सिंह तो महाकौशल से संजय पाठक, अजय विश्नोई के अलावा कई वरिष्ठ भाजपा नेता मंत्री पद की दौड़ शामिल थे लेकिन यह सब गैर हो गये। नये साल में उम्मीद थी कि वरिष्ठ भाजपा नेताओं को सरकार में जगह मिलेगी लेकिन सारे अरमान धरे रह गये। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने मंत्रियों की शपथ से हमला बोल दिया और कई सवाल उठाये हैं।

यह भी पढ़े : खेवनहार ने पलटाई नाव, डूब गई सत्ता, मध्यप्रदेश की सियासत के लिये उथल-पुथल वाला रहा वर्ष 2020..

यह पढ़े : एमपी : 31 मंत्रियो वाली हुई शिवराज कैबिनेट,राज्यपाल ने दो मंत्रियों का दिलाई शपथ

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

 Facebook WhatsApp Instagram Twitter Telegram | Google News

Similar News