पहले बेंगलुरू से विधायक लाओ फिर फ्लोर टेस्ट कराओ : CM KAMALNATH

भोपाल. सीएम हाउस में शनिवार को शाम हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा- सभी पूछते है- मैं संकट के इस दौर में भी

Update: 2021-02-16 06:14 GMT

भोपाल. सीएम हाउस में शनिवार को शाम हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा- सभी पूछते है- मैं संकट के इस दौर में भी मुस्कुरा क्यों रहा हूं, तो वो इसलिए कि हमारी हर हाल में जीत होगी। मुझे अपने विधायकों पर पूरा विश्वास है और मेरी मुस्कुराहट के पीछे आप सबके चेहरों पर दिख रही मुस्कुराहट है। हमसे कहा जा रहा है फ्लोर टेस्ट तो मैं कहता हूं कैसा टेस्ट, पहले बेंगलुरु में बंधक विधायकों को छुड़ाकर भोपाल लाइए। First bring MLA from Bengaluru and then do floor test: CM KAMALNATH

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा- भाजपा द्वारा अनैतिक और असंवैधानिक रूप से पैदा किए गए संकट के इस दौर में जीत हमारी होगी, हर हाल में होगी, हम सब एकजुट है। लोकतंत्र की रक्षा और प्रजातंत्रिक मूल्यों के लिए हमारा मनोबल शीर्ष पर है।

कांग्रेस विधायकों को भाजपा ने बेंगलुरू में बंधक बना रखा है  मुख्यमंत्री ने कहा- हमारे विधायक जयपुर गए, हमने उन्हें बंधन में नहीं भेजा, हमने उन्हें इसलिए भेजा कि वो एक पारिवारिक माहौल में एक साथ रहे। हमारे विधायक वहां घूमते रहे, मोबाइल का उपयोग करते रहे बगैर रोक-टोक के रहे। वहीं, भाजपा के नेता दिल्ली के इशारे पर कांग्रेस के विधायकों को बेंगलुरु में आज भी बंधक बनाकर रखे हुए हैं। उन्हें परिवार तक से बात करने की इजाजत नहीं है। मुख्यमंत्री ने सवाल किया- क्यों उन्हें भोपाल नहीं लाया जा रहा है।

भाजपा षड़यंत्र पूरा देश देख रहा है

कमलनाथ ने कहा- पिछले 15 माह में हमने माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया, मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया। भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार के घोटालों व भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले थे। इसलिए भाजपा हमें अस्थिर करने की साजिश रच रही है। पूरी कांग्रेस एकजुट होकर भाजपा की साजिश का मुकाबला करेंगे। विकास के रास्ते पर साथ चलते रहेंगे। भाजपा का यह षड़यंत्र पूरा देश देख रहा है। 

भाजपा का मूल चरित्र लोकतंत्र की हत्या करना है : हरीश रावत 

उत्तराखंड के पूर्व सीम हरीश रावत ने कहा- "भाजपा का मूल चरित्र है लोकतंत्र की हत्या करना। उत्तराखण्ड में भी कांग्रेस की सरकार को गिराने का इसी तरह का प्रयास भाजपा ने किया था। मैं मुख्यमंत्री कमलनाथ को बधाई देता हूं कि भाजपा की हर साजिश का अपने कांग्रेस विधायकों के साथ एकजुट होकर डट कर मुकाबला कर रहे है। उनका यह जज्बा काबिले तारीफ है।"

Similar News