एमपी से जयपुर-उदयपुर जाना हुआ आसान, मिला 2 एक्सप्रेस ट्रेन को स्टॉपेज

Udaipur Neemuch Train Stoppage: यशवन्तपुर- जयपुर- यशवन्तपुर एवं उदयपुर सिटी मैसूरु-उदयपुर सिटी रेलसेवाओं का नीमच स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।

Update: 2023-06-24 02:46 GMT

मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। अब प्रदेश के नीमच जिले का सीधा कनेक्शन जयपुर और उदयपुर जाना आसान होगा। रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु यशवन्तपुर- जयपुर- यशवन्तपुर एवं उदयपुर सिटी मैसूरु-उदयपुर सिटी रेलसेवाओं का नीमच स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त रेलसेवाओं का ठहराव निम्नानुसार रहेगी

1. गाडी संख्या 82654, जयपुर- यशवन्तपुर सुविधा एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 01.07.23 से जयपुर से प्रस्थान करेगी वह नीमच स्टेशन पर 04.16 बजे आगमन व 04.18 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 82653 यशवन्तपुर-जयपुर सुविधाएक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 29.06.23 से यशवन्तपुर से प्रस्थान करेगी वह नीमच स्टेशन पर 22.18 बजे आगमन एवं 22.20 बजे प्रस्थान करेगी।

2. गाडी संख्या 19667, उदयपुर सिटी-मैसूरु हमसफर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 03-07:23 से उदयुपर सिटी से प्रस्थान करेगी वह नीमच स्टेशन पर 00:18 बजे आगमन व 00.20 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19668, मैसूरु उदयपुर सिटी हमसफर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 29.06.23 से मैसूरू से प्रस्थान करेगी वह नीमच स्टेशन पर 22.53 बजे आगमन एवं 22.55 बजे प्रस्थान करेगी।

दो एक्सप्रेस ट्रेन होंगी रद्द

जोधपुर मण्डल पर समदड़ी-भीलडी रेलखण्ड के मध्य स्थित जैनल-भीलडी स्टेशनों के मध्य नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी

1. गाडी संख्या 04841. जोधपुर-भीलडी रेलसेवा दिनांक 27.06.23 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा घनेरा तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा धनेरा-भीलडी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 04842 भीलड़ी जोधपुर रेलसेवा दिनांक 27.06.23 को भीलडी के स्थान पर धनेरा स्टेशन से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा भीलड़ी-घनेरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Tags:    

Similar News