मध्यप्रदेश: पबजी गेम आखिरी पल में हो रहा था रोमांचक युवक चीख रहा था कि मार दो....ब्लास्ट करो ..फिर खुद हो गई उसकी मौत...

भोपाल. मध्यप्रदेश के नीमच से दिल दहलाने देने वाली खबर आई है। जिनके घरों में बच्चें उनके लिए तो यह जरूरी खबर हैं। अगर नहीं चेते तो आपका बच्चा भी इसका शिकार हो सकता है। मध्यप्रदेश के नीमच में ऐसा ही कुछ हुआ हैै, जहां पबजी खेलते-खेलते एक सोलह वर्षीय लड़के की जान चली गई।

Update: 2021-02-16 06:07 GMT

भोपाल. मध्यप्रदेश के नीमच से दिल दहलाने देने वाली खबर आई है। जिनके घरों में बच्चें उनके लिए तो यह जरूरी खबर हैं। अगर नहीं चेते तो आपका बच्चा भी इसका शिकार हो सकता है। मध्यप्रदेश के नीमच में ऐसा ही कुछ हुआ हैै, जहां पबजी खेलते-खेलते एक सोलह वर्षीय लड़के की जान चली गई।

मोबाइल क्रांति के इस दौर में बच्चों ऑनलाइन गेम की आदत लगी है। ये बच्चे खाली वक्त मिलते ही मोबाइल उठा गेम खेलने में लग जाते हैं। ब्लू व्हेल के बाद अब बच्चों की दीवानगी खतरनाक गेम पबजी की ओर है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी एक बार दिल्ली में बच्चों को संबोधित करते हुए पबजी का जिक्र किया था। पबजी खेलते-खेलते बच्चे इतने एक्साइटेड हो जाते हैं कि वो उनके लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। पबजी खेलने के दौरान नीमच में एक सोलह साल के लड़के की मौत हो गई है।

मृतक युवक का नाम फुरकान है। वह अपने चचेरे भाई की शादी में आया हुआ था। सेंट्रल स्कूल नसीराबाद का छात्र था। परिजन शादी समारोह में मशगूल थे तो फुरकान पबजी खेलने में बिजी था। गेम आखिरी पलों में जब रोमांच पर था तो वह चीख रहा था कि मार दो...ब्लास्ट करो...

बेहोश होकर गिर गया फुरकान इस दौरान जोर-जोर से चीख रहा था। इस दौरान वह बेहोश होकर गिर गया। वह जैसे ही बेहोश होकर गिरा परिजन तुरंत अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फुरकान इकलौता बेटा था। डॉक्टरों ने बताया कि उसे हार्ट अटैक आया था। उसके पिता हारून रशीद कुरैशी ने लोगों से अपील की है कि अपने बच्चों का ध्यान रखें और इस प्रकार के गेम न खेलने दें। वहीं, सरकार से उन्होंने इस पर बैन लगाने की मांग की है।

अब तेरे साथ नहीं खेलूंगा शादी के माहौल में जवान लड़के की मौत से पूरे परिवार में मातम छा गया है। हर कोई इससे सन्न था। फुरकान की मौत के बाद उसकी छोटी बहन फिजा रोते हुए बताया कि पबजी खेलने से ही उसके भाई की मौत हुई है। फिजा ने बताया कि फुरकान मौत से पहले बार-बार चिल्ला रहा था कि अयान तूने मुझे मरवा दिया। मैं हार गया, अब तेरे साथ नहीं खेलूंगा।

ऐसे खेला जाता है पबजी

दरअसल, पबजी एक ऑनलाइन गेम है। इसमें पैराशूट के जरिए सौ प्लेयर्स को एक आईलैंड पर उतारा जाता है। उसके बाद प्लेयर्स को बंदूकें ढूंढनी पड़ती है और दुश्मनों को मारना होता है। आखिर में जो बचता है वो विनर होता है। इस गेम को चार लोग ग्रुप बनाकर भी खेल सकते हैं, जो आखिर तक पहुंच गए तो सभी विनर कहलाते हैं।

Similar News