CM SHIVRAJ के ऑडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, पढ़िए

CM SHIVRAJ के ऑडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, पढ़िए भोपाल. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने CM SHIVRAJ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Update: 2021-02-16 06:23 GMT

CM SHIVRAJ के ऑडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, पढ़िए

भोपाल. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने CM SHIVRAJ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस का कहना है कि मुख्यमंत्री का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से आदेश मिला था। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट किया- ‘मोदीजी आपने लोकतंत्र की हत्या की है या आपके सीएम आदतन लफ्फाजी कर रहे हैं।’

रीवा के नवागत कलेक्टर इलैया राजा टी ने पदभार ग्रहण किया

बताया जा रहा है कि वायरल ऑडियो इंदौर की रेजीडेंसी का है। यहां शिवराज सांवेर के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ पूर्व मंत्री तुलसी सिलावट भी मौजूद थे। तुलसी शिवराज कैबिनेट में मंत्री हैं। इस वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।
 
वायरल ऑडियो में शिवराज ने क्या कहा? "केंद्रीय नेतृत्व ने तय किया कि सरकार गिरनी चाहिए। यह बर्बाद कर देगी, तबाह कर देगी। और आप बताओ कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और तुलसी भाई के बिना सरकार गिर सकती थी क्या‌? और कोई तरीका नहीं था। ये तो मंत्री वहां भी थे। मुख्यमंत्री बनने की तो नहीं सोची थी। अब कांग्रेस वाले कह रहे हैं कि गड़बड़ कर दी। घोटाला कर दिया।

मुंबई से रीवा आया कोरोना पॉजिटिव युवक कराता रहा झोलाछाप डॉक्टर से इलाज़, मौत होने के बाद…

मैं आज पूरे विश्वास और ईमानदारी के साथ इस मंच से कह रहा हूं, धोखा कांग्रेस ने दिया। धोखा सिंधिया और तुलसी सिलावट ने नहीं दिया। दर्द और कसक की वजह से मंत्री पद छोड़ दिया, जबकि सरपंच तक पद नहीं छोड़ते। आज सिंधिया जी और तुलसी भाई का मैं इसलिए स्वागत करता हूं कि भाजपा की सरकार बनाने के लिए मंत्री पद छोड़कर आए। और अब हो रहे हैं चुनाव।
ईमानदारी से बताओ कि तुलसी अगर विधायक नहीं बने तो हम मुख्यमंत्री रहेंगे क्या? भाजपा की सरकार बचेगी क्या? हर भाजपा कार्यकर्ता की ड्यूटी है और कर्तव्य है कि तुलसी सिलावट चुनाव नहीं लड़ रहा, आप सब चुनाव लड़ रहे हैं। हम उम्मीदवार हैं।" [signoff]

Similar News