अध्यात्म

चाणक्य नीति: जीवन में होना चाहते हैं सफल तो आप भी जान लीजिए चाणक्य द्वारा बताई गई ये बातें

Aaryan Dwivedi
26 Feb 2021 2:59 PM GMT
चाणक्य नीति: जीवन में होना चाहते हैं सफल तो आप भी जान लीजिए चाणक्य द्वारा बताई गई ये बातें
x
चाणक्य नीति: आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में मनुष्य को सफल बनाने के लिए ढेर सारी बातों का उल्लेख किया हैं। नीति शास्त्र आचार्य चाणक्य द्वारा लिखा गया एक ग्रंथ हैं जिसमें उन्होंने जीवन को सफल बनाने के लिए कई बातों का उल्लेख किया हैं।

चाणक्य नीति: आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में मनुष्य को सफल बनाने के लिए ढेर सारी बातों का उल्लेख किया हैं। नीति शास्त्र आचार्य चाणक्य द्वारा लिखा गया एक ग्रंथ हैं जिसमें उन्होंने जीवन को सफल बनाने के लिए कई बातों का उल्लेख किया हैं। उसी में से एक हैं सफलता। आचार्य चाणक्य कहते है कि जीवन में सफल होने के लिए हर मनुष्य के अंदर यह गुण जरूर होना चाहिए।

अगर मनुष्य अंदर यह गुण हैं तो उसे जीवन में सफल होने से कोई नहीं रो सकता हैं। वह कहते है कि यह जीवन अपार संघर्षो से भरा हुआ हैं। जिस मनुष्य ने इस जीवन का दृढ़ता के साथ सामना किया हैं वहीं इससे पार हो सकता हैं। इसलिए जरूरी है कि साहसी बनो। तभी जीवन के मुश्किल हालातों का सामना कर सकोंगे।

आचार्य ने अपने श्लोकों के माध्यम से कहा है कि जब तक तुम जीवन में दौड़ने का साहस नहीं जुटा पाओंगे तब तक तुम्हारा जीतना असंभव बना रहेगा। वह कहते है कि कई मनुष्यों के अंदर नाम मात्र का साहस होता हैं। जो खुद को साबित करने से पहले ही हार मान बैठते हैं। वह कहते है कि जीवन उतार-चढ़ाव भरा होता हैं। ऐसे में जरूरी है कि साहस का दामन हमेशा थामें रहे। अगर मनुष्य साहस से दोस्ती नहीं करेगा तो उसका जीना मुश्किल हो जाएगा। साहस मनुष्य का सबसे बड़ा हथियार है।

अगर आपके अंदर धैर्य है, साहस है तो आप बड़ी से बड़ी मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हो। आज वैसे भी कम्पटीशन का दौर है। ऐसे में जो पिछड़ जाता है वह अपने साहस से ही आगे बढ़ने की प्रेरणा लेता हैं। ऐसे में जिस इंसान के अंदर साहस नहीं होता हैं वह पीछे ही रह जाता हैं। इसलिए जरूरी है कि हर मनुष्य साहसी हो। उसके अंदर कुछ पाने का जज्वा हो, जो मनुष्य साहसी होता है वह हर मुकाम आसानी से हासिल करने की क्षमता रखता है।

Satna : अवैध संबंधों को छिपाने डेंटिस्ट ने की असिस्टेंट की हत्या, कत्ल का राज छिपाने प्रेमिका के साथ...

Kareena Kapoor के घर गूंजी दूसरी बार किलकारी, नन्हीं परी के साथ वायरल हुई तस्वीर, जानिए पूरा माजरा!

सप्ताह में तीन दिन चलेगी रीवा - इतवारी ट्रेन, रेलमंत्री पियूष गोयल हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

Next Story