सतना

सतना: स्मार्ट सिटी का हाल बेहाल, सड़क खोदकर छोड़ा, शहरवासी परेशान

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 12:10 PM IST
सतना: स्मार्ट सिटी का हाल बेहाल, सड़क खोदकर छोड़ा, शहरवासी परेशान
x
स्मार्ट सिटी को शहर के ठेकेदारों ने नर्क बना दिया है। शहर के गली मोहल्ले तथा काॅलोनी के आम रास्तों के हालात बेहद खराब हो चुके हैं।

सतना: स्मार्ट सिटी का हाल बेहाल, सड़क खोदकर छोड़ा, शहरवासी परेशान

सतना। स्मार्ट सिटी को शहर के ठेकेदारों ने नर्क बना दिया है। शहर के गली मोहल्ले तथा काॅलोनी के आम रास्तों के हालात बेहद खराब हो चुके हैं। नगर निगम के ठेकेदारों के द्वारा शहर की गलियों में नाली और पुलिया बनाने के चक्कर में खोदकर छोड़ दिया जाता है। कोई संकेतक बोर्ड नहीं लगाया जाता।

सतना: स्मार्ट सिटी का हाल बेहाल, सड़क खोदकर छोड़ा, शहरवासी परेशान

जिससे लोग दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। नगर निगम के ठेकेदारों के काम करने के तरीके से आम जनता परेशान है। सतना शहर की स्मार्ट सिटी के वार्ड नंबर 34 के हालत कुछ ऐसे हैं जहां ठेकेदार के द्वारा पुलिया बनाने के लिये खोदा गया गड्ढा विगत 3 दिन से आवागमन के लिये समस्या बना हुआ है।

जहां कई दुपहिया चालक दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। ठेकेदार द्वारा कोई संकेतक बोर्ड न लगाये जाने के कारण तेज रफ्तार दौड़ने वाले दोपहिया चालक प्रतिदिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। जिला प्रशासन का ध्यान नगरवासियों ने आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।

Next Story