रीवा

ज्योतिरादित्य पर बोलने का कांग्रेस को मिल गया मौका, जानिए पूरा कारण ..

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:36 AM GMT
ज्योतिरादित्य पर बोलने का कांग्रेस को मिल गया मौका, जानिए पूरा कारण ..
x
ज्योतिरादित्य पर बोलने का कांग्रेस को मिल गया मौका, जानिए पूरा कारण ..रीवा। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के एक बयान से कांग्रेस को

ज्योतिरादित्य पर बोलने का कांग्रेस को मिल गया मौका, जानिए पूरा कारण ..

रीवा। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के एक बयान से कांग्रेस को ज्योतिरादित्य के खिलाफ बोलने का मौका मिल गया। श्री तोमर ने ज्योतिरादित्य के संबंध में कहा कि व्यक्ति निर्माण की गति धीमी होती है। वह धीरे-धीरे भाजपा की रीति-नीति को समझ रहे हैं।

इसी बात से कांग्रेस को बोलने का मौका मिल गया और कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा है कि भाजपा ने कांग्रेस का सिरदर्द और तनाव खरीद लिया है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री तोमर काफी गंभीर नेता हैं। वे बेहद शालीन शब्दों में अपनी बात कहकर सिंधिया को उनकी हैसियत बता दी है। लोग इसके सियासी मायने निकालने लगे हैं। सिंधिया अब तक नहीं सीख पाये जिसके कारण भाजपा नेताओं में असहज स्थिति निर्मित हो रही है।

MP: स्कूल का मुंह नहीं देखे और फीस की डिमाण्ड शुरू, पढ़िए पूरी खबर

भाजपा नेताओं की परेशानी

कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा हमारा सिरदर्द और तनाव खरीदकर काफी परेशान है। अब वह इसकी दवा खोज पाती है अथवा नहीं यह भाजपा जाने। उन्होंने कहा कि पहले तो शिव-ज्योति एक्सप्रेस चुनावी कैंपेन की शुरूआत हुई लेकिन साइड इफेक्ट हुआ तो पीछे के डिब्बे में बैठा दिया गया। स्टार प्रचारकों की सूची में 10 नंबर दिया गया। भाजपा नेताओं के साथ उनकी सभाएं नहीं रखी जा रही हैं।

उपचुनाव में नेताओं की फिसल रही है जुबान कि एक दूसरे के चरित्र का ऐसे कर रहे है चीरहरण : MP NEWS

रीवा: हेलमेट व मास्क बन गया राजस्व वसूली का फण्डा, पढ़िए पूरी खबर

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story