मध्यप्रदेश

खाद्य नियंत्रक की कार्रवाई, 150 क्विंटल यूपी की धान जवा में जब्त

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:40 AM GMT
खाद्य नियंत्रक की कार्रवाई, 150 क्विंटल यूपी की धान जवा में जब्त
x
वर्तमान समय पर सर्मथन मूल्य पर धान की खरीदी चल रही है। समितियों और पटवारियों की मिलीभगत से शुरू हुआ खेल व्यापारियों पर समाप्त हो रहा है।

खाद्य नियंत्रक की कार्रवाई, 150 क्विंटल यूपी की धान जवा में जब्त

रीवा। वर्तमान समय पर सर्मथन मूल्य पर धान की खरीदी चल रही है। समितियों और पटवारियों की मिलीभगत से शुरू हुआ खेल व्यापारियों पर समाप्त हो रहा है। खरीदी प्रभारी से मिली भगत कर माफिया से उत्तर प्रदेश की धान मध्य प्रदेश में खपा रहे है। ऐस ही एक मामला प्रकाश मे आया है।

खाद्य नियंत्रक की कार्रवाई, 150 क्विंटल यूपी की धान जवा में जब्त

कलेक्टर रीवा के निर्देश पर खाद्य नियंत्रक के शनिवार को भ्रमण के दौरान खरीदी केन्द्रांे मे भ्रमण कर निरीक्षण कर रहे थे तभी जानकारी हुई कि जवा का एक व्यापारी यूपी से धान लाकर उसे खरीदी केन्द्र में बेचनंे की फिराक में है। छापामार कार्रवाई करते हुए जिले के जवा बाजार में स्थित व्यापारी के घर से 150 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद एक ओर जहां माफियाओं में हडकंप मचा हुआ है वही खरीदी प्रभारी भी सशंकित हैं। माना जा रहा है कि अगर निश्पक्ष कार्रवाई की गई तो कई खरीदी प्रभारी जांच के घेरे में आ सकते हैं।

खाद्य नियंत्रक ने दी जानकारी

नियंत्रक एमएनएच खान ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त धान उत्तर प्रदेश से खरीद कर मंगाई गई थी। उक्त धान 3 पिकप और 1 ट्रैक्टर में लोड थी उसे जवा का गल्ला व्यापारी राजकुमार गुप्ता जिसके घर मे वाहन धान से लदे खडे मिले वह खरीदी केन्द्र में बेंचने की फिराक में था।

जांच के दौरान व्यापारी किसानी से सम्बंधित कोई भी दस्तावेंज नही दिखा सका। जिससे कार्रवाइ्र्र करते हुए वहन सहित धान थाने को सौंप दिया गया है। इस पूरे काम में एक बहुत बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। अगर इस मामले की निश्पक्ष जांच की जायेगी तो कई माफिया गिरफत में आयेगे।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story