मध्यप्रदेश

रीवा कलेक्टर के निर्देश पर छापामार कार्रवाई, 1044 बोरी अवैध धान जब्त

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:40 AM GMT
रीवा कलेक्टर के निर्देश पर छापामार कार्रवाई, 1044 बोरी अवैध धान जब्त
x
सर्मथन मूल्य पर धान की खरीदी चल रही है। सरकार प्रदेश के किसानो से धान खरीदने के लिए सहकारी समितियांे को माध्यम बनाया है।

रीवा कलेक्टर के निर्देश पर छापामार कार्रवाई, 1044 बोरी अवैध धान जब्त

रीवा। वर्तमान समय पर सर्मथन मूल्य पर धान की खरीदी चल रही है। सरकार प्रदेश के किसानो से धान खरीदने के लिए सहकारी समितियांे को माध्यम बनाया है। लेकिन समितियों में खरीदी प्रभारी से मिली भगत कर माफिया से उत्तर प्रदेश की धान मध्य प्रदेश में खपा रहे है। ऐस ही एक मामला प्रकाश मे आया है।

कलेक्टर रीवा के निर्देश पर खाद्य नियंत्रक ने छापामार कार्रवाई करते हुए जिले के गांगेव बाजार में स्थित एक गोदाम से 1044 बोरी अवैध धान जब्त किया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद एक ओर जहां माफियाओं में हडकंप मचा हुआ है वही खरीदी प्रभारी भी सशंकित हैं। माना जा रहा है कि अगर निश्पक्ष कार्रवाई की गई तो कई खरीदी प्रभारी जांच के घेरे में आ सकते हैं।

गांगेव के निजी गोदाम में मिली धान

जिला प्रशासन ने सूचना के आधार पर गेंगेव तहसील मुख्यालय में स्थित एक गोदाम में छापामार कार्रवाई की और 451 क्विंटल धान जो 1044 बोरी में भरी थी उसे जब्त किया गया। जनकारी में उक्त गोदाम गेगेव के व्यापारी राजेश कुमार गुप्ता की है। वह उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी से धान खरीद कर लाया था और उसे समर्थन मूल्य पर जिले में बेंचने के लिए अपने गोदाम में इकट्ठा कर रहा था।

एमपीः लव जिहाद में प्रदेश सरकार का रूख सख्त, बनाया जा रहा सबसे कड़ा कानून

लेकिन इसकी सूचना जिले के मुख्यिा कलेक्टर इलैया राजा टी को हो गई। वही कलेक्टर के निर्देश मिलते ही खाद्य नियंत्रक एमएनएच खान और मगनवां नायब तहसीलदार दीपिका पाव ने छापामार दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरे गंगेव बाजार में सनंका खिच गया।

खाद्य नियंत्रक ने दी जानकारी

नियंत्रक एमएनएच खान ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त धान उत्तर प्रदेश से खरीद कर मंगाई गई थी। उक्त धान जो ट्रक में लोड थी उसे राजेश गुप्ता के गोदाम में उतारने की फिराक में था। वही जानकारी मिली है कि यह धान जिले के बाहर अन्य जिलों में भी भेजी जाती हैं। इस पूरे काम में एक बहुत बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। अगर इस मामले की निश्पक्ष जांच की जायेगी तो कई माफिया गिरफत में आयेगे।

वहनों में लोड मिली धान जब्त

जानकारी मिली है कि कार्रवाई के दौरान एक बडे तथा एक मिनी ट्रक में करीब 570 बोरी धान पकडी गई है। उक्त वाहनो मे लेड धान गोदाम में उतारने की तैयारी चल रही थी। लेकिन ऐन वक्त पर कार्रवाई हो गईं। वही गोदाम में 574 बोरी धान रखी मिली है। जिसे प्रशासन ने जब्त कर लिया है। पकडी गई कुल 1044 बोरी धान का वनज 451 क्विंटल होना बताया जा रहा है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story