बारिश के मौसम में उठाना चाहते हैं हसीन वादियों का लुफ्त, तो लोनावला है परफेक्ट प्लेस

लोनावला (Lonavala ) का खूबसूरत नजरा देखने हर वीकेंड दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। यहां की हसीन वादियां, हरे-भरे पेड़, कल-कल बहते झरने सबका मन मोहित कर लेते हैं। ऐसे में अगर आप भी बारिश के मौसम में सुहावनी वादियों का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो लोनावला आपके लिए परफेक्ट जगह हो सकती हैं।

Update: 2021-08-16 17:10 GMT

दरअसल लोनावला (Lonavala) मुम्बई एवं पुणे के बीचोंबीच स्थित हैं। यह शहर पुणे से 64 किलोमीटर जबकि मुम्बई से 96 किलोमीटर दूर स्थित हैं। इस शहर की चिक्कियां काफी पॉपुलर हैं। यहां पर दूर-दूर से लोग हर शनिवार-रविवार को वेकेशन इंज्वॉय करने पहुंचते हैं। बारिश के मौसम में इस जगह की खूबसूरती देखते ही बनती हैं। वैसे इस शहर नजारा आपने कई बार टीवी व फिल्मों में जरूर देखा होगा। यह पर्दे पर जितना खूबसूरत दिखता है, उससे कहीं ज्यादा हकीकत में यह खूबसूरत हैं। ऐसे में चलिए जानते है इस शहर के समीप स्थित कुछ फेमस टूरिस्ट प्लेस। जहां हर वीकेंड हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं।


भूशी डैम 

यह लोनावला का सबसे फेमस डैम हैं। जो कि शहर से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। यहां हर वीकेंड सैकड़ों की तादाद में लोग पहुंचते हैं। इस डैम का कल-कल बहता पानी सहज ही लोगों का मन मोह लेता हैं। यहां पहुंचकर लोग बहते हुए झरने में नहाते, मस्ती करते हैं और जमकर सेल्फी लेते हैं। लोनावला पहुंचने वाले टूरिस्ट इस प्लेस का आनंद जरूर लेते हैं।


लोनावला लेक

शहर मुख्यालय से यह लेक लगभग 1.6 किलोमीटर दूर हैं। बरसात के मौसम में यह झील पानी से लबालब रहती हैं। जबकि सर्दियों के मौसम में यह सूख जाती हैं। यहां अक्सर पार्टनर संग लोग पहुंचते हैं और झील के मनमोहक दृश्य का आनंद लेते हैं। इस झील में तरह-तरह के पशु-पक्षी व जीव देखे जा सकते हैं।


टाइगर प्वाइंट

लोनवला की सबसे बेस्ट जगहों में से एक टाइगर प्वाइंट हैं। ऐसे में जब भी आप लोनावला की टूर करें तो इस प्लेस का आनंद जरूर लें। यह लोनावला शहर एवं एंबी वैली के बीच स्थित है।


कुने वॉटरफाल

यह वॉटरफाल 660 फीट उंचा हैं। जो देश के सबसे उंचे वॉटरों में शामिल हैं। यह वॉटरफाल चारो ओर हरियाली से घिरा हैं जो प्राकृतिक सुन्दरता को दर्शाता हैं। यहां का दृश्य बारिश के मौसम में सबसे मनमोहक दिखता है।

Tags:    

Similar News