Christmas Holidays: क्रिसमस के दौरान घूमने के लिए जाएँ रोमांचक जगह

अधिकतर लोग क्रिसमस की छुट्टियों में नई जगहों पर क्रिसमस सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं।

Update: 2021-12-25 05:22 GMT

Christmas Holidays: दुनियाभर में मनाए जाने वाला क्रिसमस-डे (Christmas-day) एक सांस्कृतिक उत्सव हैं। जो 25 दिसंबर को ईसा मसीह के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। ईसाई लोग ईसा मसीह (Jesus Christ) को परमपिता परमेश्वर का पुत्र मानते हैं। क्रिसमस-डे को विश्व भर में सभी धर्मों के लोग बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं एवं एक दूसरे को उपहार देते हैं। अधिकतर लोग क्रिसमस की छुट्टियों में नई जगहों पर क्रिसमस सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं। और यादगार बनाना चाहते हैं। तो आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे क्रिसमस के दौरान घूमने के लिए सर्वश्रेष्ठ जगहों के बारे में।

पांडुचेरी (Pondicherry)



पांडुचेरी (Pondicherry) में भारतीय और फ्रेंच संस्कृति को एक साथ देख सकते हैं। यह महान ऋषि अगस्त्य की भूमि मानी जाती है यहां पर पैराडाइज बीच, पार्क स्मारक, आनंद रंगापिल्लई महल, डुप्लेक्स की प्रतिमा, एवं विल्लन्नूर, चिदम्बरम जैसे मुख्य आकर्षण स्थल हैं। पांडुचेरी में मुख्य खास बात यह है कि यहां पर स्ट्रीट डांसर देखने को मिलते हैं, जो क्रिसमस सेलिब्रेशन (Christmas celebration) को यादगार बनाते हैं

केरल (Kerala)



केरल (Kerala) में क्रिसमस का त्यौहार पारंपरिक उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। क्रिसमस (Christmas) के दिन श्रद्धालु मध्यरात्रि को चर्च में प्रार्थना करते हैं एवं ईसा मसीह के जन्म के समय चर्च की घंटियां बजाते हैं।

मुंबई (Mumbai)



दुनियाभर में क्रिसमस (Christmas) को धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन मुंबई (Mumbai) में क्रिसमस को मनाने का अंदाज काफी मजेदार और रोमांचक होता हैं। क्योंकि मुंबई में मिडनाइट मास में शामिल होने के लिए मुंबई के अफगान चर्च, होलीनेम कैथेड्रल से लेकर सेंट माइकल चर्च और बांद्रा के माउंट मैरिज बैसिलिका, जैसे किसी भी चर्च में जाकर ईसा मसीह का जन्मदिन मना सकते हैं।

गोवा (Goa)



गोवा (Goa) में क्रिसमस बहुत अधिक सेलिब्रेट किया जाता है।यहां पर देर रात पार्टी, गाना-बजाना के साथ मध्य रात्रि को किसी भी चर्च (Church) में शामिल हो सकते हैं एवं समुद्र तट और राजसी किलो, मॉल और स्थानीय दुकानों का लुफ्त उठा सकते हैं।

Tags:    

Similar News