रीवा में दीवार गिरने से युवक की मौत, पांच घायल

Rewa News: मनगवां थाना अंतर्गत अहिरगांव में सोमवार की सुबह दीवार गिरने के कारण जहां पांच लोग घायल हो गए वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Update: 2022-05-30 09:34 GMT
सांकेतिक तस्वीर 

रीवा: मनगवां थाना अंतर्गत अहिरगांव में सोमवार की सुबह दीवार गिरने के कारण जहां पांच लोग घायल हो गए वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के शव का पीएम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। घायलों का इलाज संजय गांधी अस्पताल में किया जा रहा है। सभी घायल एक ही परिवार के बताए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि अहिरगांव निवासी मनीष कुशवाहा सोमवार की सुबह अपने मकान की कच्ची दीवार को तोड़ने का कार्य कर रहा था। इसी दरमियान झटका लगने से एक अन्य दीवार भरभरा कर वहां खडे़ लोगों पर जा गिरी। इस अप्रत्याशित घटना के कारण एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग मलबे के नीचे दब गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया।

रेफर किया एसजीएमएच

बताया गया है कि ग्रामीणों की मदद से घायलों को गंगेव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गंगेव ले जाया गया। यहां भर्ती रहे घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया गया।

मृतक और घायल

दुर्घटना के बाद गंगेव अस्पताल से घायलों को एसजीएमएच लाने की व्यवस्था की गई। बताते हैं कि एसजीएमएच पहुंचने के पहले ही युवक मनीष कुशवाहा की मौत हो गई। आकस्मिक चिकित्सा विभाग पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायलो में मृतक की पत्नी विमला कुशवाहा 30 वर्ष, बेटा संजय कुशवाहा 13 वर्ष, साला रजनीश कुशवाहा 24 वर्ष, भतीजी शुभकली कुशवाहा 17 वर्ष और भतीजा सुहास कुशवाहा 14 वर्ष शामिल है।

Tags:    

Similar News