रीवा / सड़क दुर्घटना में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

रीवा। सड़क दुर्घटना में घायल एक महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम होने के पश्चात परिजनों को सौंप दिया गया। मिली जानकारी अनुसार सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सुकवार निवासी राजकुमारी त्रिपाठी पत्नी रामराज त्रिपाठी 58 वर्ष की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।

Update: 2021-03-02 00:24 GMT

परिजनों ने बताया कि विगत दिवस राजकुमारी बहन के लड़के के साथ मोटर साइकिल में बैठकर रामवन बहन से मिलने जा रही थीं। जैसे ही बनकुइयां के पास पहुंची तभी बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया जहां बाइक चालक द्वारा ब्रेक दिया, इसी बीच पीछे बैठीं राजकुमार बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गयीं। जिससे उनके सिर पर चोट लग गई। गंभीर हालत में उनको उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सोमवार को उनकी मौत हो गई।

Similar News