रीवा लोकसभा सीट में कुल 49.53% मतदान, पिछले चुनाव से 10.8 फीसदी कम

रीवा संसदीय क्षेत्र में 26 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन के लिए कुल 49.53% मतदान हुआ है।

Update: 2024-04-27 05:03 GMT

रीवा संसदीय सीट में दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान हुआ। इस चुनाव में मतदान घटकर 49.53% रह गया है। सुबह से ही सभी बूथों में मतदाताओं की संख्या कम बनी रही। लोकसभा चुनाव 2019 में रीवा में कुल 60.33% मतदान हुआ था।

बता दें 18,52,126 में से कुल 9,17,417 मतदाताओं ने चुनाव में भाग लिया। 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया। जिसके परिणाम 4 जून को जारी किए जाएंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चला। जिले भर में कुल 2014 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिनकी सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती रही। लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए रीवा और मऊगंज जिलों के पुलिस बल के अलावा करीब तीन हजार की संख्या में पुलिस और सीआरपीएफ़ जवानों की तैनाती मतदान केन्द्रों और उसके आसपास की गई थी।

रीवा सीट में 10.8 फीसदी कम मतदान हुआ

  • लोकसभा चुनाव 2014 - 53.74%
  • लोकसभा चुनाव 2019 - 60.33%
  • लोकसभा चुनाव 2024 - 49.53%

रीवा लोकसभा सीट में विधानसभावार मतदान

विधानसभा क्रमांकविधानसभा क्षेत्र का नामकुल मतदाताअंतिम मतदानअंतिम मतदान का प्रतिशत
68सिरमौर2,22,4161,04,91247.17%
69सेमरिया2,26,8561,21,21153.43%
70त्योंथर2,18,1541,00,48046.06%
71मऊगंज2,30,0161,14,09749.60%
72देवतालाब2,46,8591,12,84645.71%
73मनगवां2,49,9631,22,89049.16%
74रीवा2,23,4621,22,48454.81%
75गुढ़2,34,4001,18,49750.55%
योग818,52,1269,17,41749.53%

क्यों कम हुआ मतदान?

26 अप्रैल को राज्य की 6 लोकसभा सीटों में मतदान हुआ था। पिछले चुनाव की तुलना में कुल मतदान में 9 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। सबसे कम मतदान रीवा लोकसभा सीट में हुआ। यहां आंकड़ा 50% भी नहीं पहुँच सका। इसकी दो मुख्य वजहें भी हैं। पहला शादी समारोह जैसे कार्यक्रम, दूसरा प्रशासन का मतदान के लिए जनता को जागरूक न कर पाना। 26 अप्रैल को व्रतबंध और शादी की सबसे अधिक लगन थी। अधिकांश लोगों ने वोट की बजाय कार्यक्रम को प्राथमिकता दी, इसकी एक वजह यह भी है कि इस दिन यात्री वाहन सड़कों से नदारद रहें। किसी तरह लोग कार्यक्रम स्थल तक तो पहुंचे, लेकिन अपने मतदान केन्द्रों तक पहुँच पाने में वे असमर्थ रहें।

राजनीतिक विश्लेषक विजयदत्त श्रीधर बताते हैं कि गर्मी और शादियों का मतदान का प्रभाव पड़ता है, क्योंकि चिलचिलाती गर्मी में लाइन में लगकर वोट डालने के लिए केवल निम्न वर्ग के लोग ही जाते हैं। उच्च वर्ग वाले सुबह-शाम लाइन देख लौट जाते हैं। दोपहर में निकलते ही नहीं। शादियों के लिए बड़ी संख्या में मतदाताओं का पलायन होता है। सबसे अहम कारण पार्टियों के कार्यकर्ताओं की उदासीनता भी है जो वोटर को बूथ तक लाने के लिए खास प्रयास नहीं कर रहे।

Live Updates
2024-04-26 13:12 GMT

रीवा लोकसभा सीट में शाम 5 बजे तक विधानसभावार वोटिंग

रीवा- 50.83%

गुढ़- 47.14%

मनगवां - 45.31% 

सेमरिया- 45.00%

मऊगंज- 44.38%

सिरमौर- 43.52%

त्योंथर- 42.05%

देवतालाब- 42.04% 

2024-04-26 13:07 GMT

रीवा लोकसभा सीट में कब- कितना मतदान

सुबह 9 बजे तक - 13.27%

सुबह 11 बजे तक - 24.46%

दोपहर 1 बजे तक - 31.85%

दोपहर 3 बजे तक - 37.55%

शाम 5 बजे तक - 45.02%

2024-04-26 10:39 GMT

लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए दूसरे चरण का मतदान आज 26 अप्रैल को मध्यप्रदेश की 6 सीटों पर हो रहा है। दोपहर 3 बजे तक सभी 6 सीटों में 46.50% मतदान हुआ। सबसे अधिक मतदान होशंगाबाद लोकसभा सीट में 55.79% हुआ। जबकि रीवा में सबसे कम 37.55% वोट पड़ें। 

मध्यप्रदेश की 6 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक वोटिंग

  1. होशंगाबाद - 55.79%
  2. टीकमगढ़- 48.76%
  3. सतना- 47.68%
  4. दमोह- 45.69%
  5. खजुराहो- 43.89%
  6. रीवा- 37.55%

2024-04-26 10:25 GMT

कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी नीलम अभय मिश्रा ने वोट डालने के बाद डिप्टी सीएम के 400 पार और भाजपा सरकार वाले बयान पर चुटकी ली है। उन्होने कहा, 'अगर EVM का खेला नहीं हुआ तो भाजपा 200 भी पार नहीं कर पाएगी।' 

2024-04-26 10:24 GMT

डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में मतदान केंद्र क्रमांक 112 में अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान किया। उन्होने कहा, 'देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है।'

2024-04-26 10:21 GMT


समयमतदान प्रतिशत
सुबह 9 बजे तक13.27%
सुबह 11 बजे तक24.46%
दोपहर 1 बजे तक31.85%
दोपहर 3 बजे तक37.55%


2024-04-26 10:19 GMT

रीवा जिले के भौखरी कला गांव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। उन्होंने 'रोड नहीं तो वोट नहीं' के नारे लगाए।

2024-04-26 10:17 GMT

विधानसभा क्षेत्र – कोडकुल मतदान केंद्रपुरुषमहिलाअन्यकुल मतदाता
सिरमौर -682431170641053520222416
सेमरिया -692411185131083430226856
त्योंथर -702311147471034052218154
मऊगंज -712511199321100840230016
देवतालाब -722671289011179580246859
मनगंवा -732811311111188520249963
रीवा -7424411432810912212223462
गुढ़ -752561223401120600234400
कुल2014966936885176141852126

2024-04-26 10:16 GMT

लोकसभा सीट रीवा में कुल 18 लाख 52 हजार 126 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 9 लाख 66 हजार 936 पुरुष, 8 लाख 85 हजार 176 महिला और 14 अन्य मतदाता वोट डालेंगे। रीवा संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक मतदाता मनगवां विधानसभा क्षेत्र में हैं, जबकि सबसे कम मतदाताओं वाला क्षेत्र त्योंथर है।

Tags:    

Similar News