रीवा के निर्माणाधीन समदड़िया बिल्डिंग में फरारी काट रहा था यूपी का शातिर अपराधी, श्रमिक पर चाकू से हमला कर किया हत्या का प्रयास

रीवा। सिरमौर चौक स्थित निर्माणाधीन समदड़िया कॉम्प्लेक्स में बीती रात दो श्रमिकों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट की घटना में एक श्रमिक ने दूसरे के पेट में चाकू घोंप दिया। घटना के बाद श्रमिकों के बीच अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया और आरोपी श्रमिक को हिरासत में ले लिया। घायल की हालत गंभीर बताई जाती है।

Update: 2021-02-26 11:22 GMT

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार रोहित यादव पिता बलराम यादव उम्र 25 वर्ष निवासी बिलहरी जिला जबलपुर का अपने साथी श्रमिक अजय कुमार सेन निवासी नैनी उत्तर प्रदेश के साथ देर रात विवाद हो गया। इसी दौरान रोहित यादव ने अपने पास रखा धारदार चाकू अजय के पेट में घोंप दिया। आरोपी ने लगातर तीन चाकू घोंप कर हत्या का प्रयास किया। चाकू लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन में धराशाई हो गया और खून की धार बहने लगी।

अमहिया पुलिस ने किया गिरफ्तार 

घटना के बाद मौके पर पहुंची अमहिया पुलिस ने आरोपी को धारदार चाकू के साथ हिरासत में ले लिया और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। श्रमिकों के बीच विवाद की वजह खाने पीने के बाद शुरू हुई कहासुनी है । जिसके चलते आरोपी ने साथी श्रमिक के पेट में चाकू से वार कर दिया। लगातार किए गए ताबड़तोड़ चाकू के हमले से श्रमिक की आंत बाहर आ गई।

उत्तर प्रदेश के कई थानों में हैं अपराध दर्ज

पकड़े गए आरोपी के संबंध में बताया जाता है कि वह उत्तर प्रदेश के नैनी का रहने वाला है ,जहां उस पर अलग-अलग थानों में कई अपराध दर्ज हैं। आरोपी ने उत्तर प्रदेश पुलिस से बचने के लिए जबलपुर में अपना ठिकाना बना लिया था और रीवा स्थित समदरिया बिल्डर के निर्माणाधीन भवन में कार्य कर रहा था, जहां अपने उत्तर प्रदेश निवासी श्रमिक से विवाद होने पर चाकू से हमला कर हत्या का प्रयास किया।

Similar News